{"_id":"0a07ccf2d342d13969c0dc77527c86be","slug":"engineer-angry-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगें पूरी न होने पर भड़के इंजीनियर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगें पूरी न होने पर भड़के इंजीनियर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Thu, 04 Feb 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने जूनियर इंजीनियरों का प्रारंभिक ग्रेड पे का शासनादेश जारी कराने की मांग को लेकर गुरुवार को विकास भवन के समक्ष धरना प्रदर्शन किया। इसके जरिए ग्रेड पे बढ़ाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि कई महीनों से जूनियर इंजीनियर के प्रारंभिक ग्रेड पे 4800 रुपये करने की मांग की जा रही है।
विज्ञापन
इसको लेकर आंदोलन भी किया जा चुका है, जिस पर शासन स्तर पर एक उच्च स्तरीय कमेटी गठित की गई थी। कमेटी ने ग्रेड पे को लेकर सहमति दी थी। लेकिन अभी तक इसका शासनादेश जारी नहीं हो सका है। इससे इंजीनियर में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन
आक्रोशित इंजीनियरों ने गुरुवार से दो दिवसीय क्रमिक अनशन शुरू किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक ग्रेड पे का शासनादेश जारी नहीं हो जाता है। आंदोलन चलता रहेगा। शुक्रवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
प्रदर्शन में महासघ के घटक लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, नलकूप विभाग, लघु सिंचाई, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, पावर कॉर्पोरेशन, जल निगम, जिला पंचायत, कृषि विभाग, समाज कल्याण विभाग आदि विभागों के जूनियर इंजीनियरों ने भाग लिया। इस मौके पर अध्यक्ष विपिन बिहारी आदि मौजूद रहे।