{"_id":"68a371e500c269c7c808008c","slug":"eligible-voters-become-voters-blos-will-reach-every-home-from-today-sitapur-news-c-102-1-slko1052-138425-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: पात्र मतदाता बनें वोटर, आज से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: पात्र मतदाता बनें वोटर, आज से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ
Tue, 19 Aug 2025 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 19 Aug 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। ग्रामीण क्षेत्र के ऐसे युवा जिनकी आयु एक जनवरी, 2026 को 18 साल पूरी हो रही है, वह पंचायत मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करा सकते हैं। इससे उन्हें अगले साल होने वाले पंचायत चुनाव में मतदान करने का मौका मिलेगा। पंचायत मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य चल रहा है। इसके तहत 19 अगस्त से बीएलओ घर-घर जाकर गणना कार्ड बनाने के साथ मतदाता सूची अपडेट करने संबंधी अन्य कार्य करेंगे।
पांच दिसंबर को अनंतिम मतदाता सूची और 15 जनवरी को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। जिले की 1588 ग्राम पंचायतों की मतदाता सूची का पुनरीक्षण किया जाएगा। जिससे सभी पात्र मतदाता पंचायत के चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। मतदान के लिए 1893 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक केंद्र पर एक बीएलओ की ओर से मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य किया जाएगा। बीएलओ 19 अगस्त से 29 सितंबर तक घर-घर जाकर गणना और सर्वेक्षण कार्य करेंगे। 19 अगस्त से 22 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं।
गणना कॉर्ड तीन प्रतियों में बनेगा। इसकी एक प्रति जिस घर का सर्वे किया जाएगा, उसके मुखिया को दी जाएगी। ऑनलाइन आवेदनों की जांच बीएलओ 23 से 29 सितंबर तक घर-घर जाकर करेंगे। बीएलओ परिवर्धन, विलोपन, संशोधन संबंधी सूची तैयार करेंगे। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत वीएल भार्गव ने बताया कि यदि एक सप्ताह तक बीएलओ घर पर न पहुंचे तो संबंधित बीडीओ और एसडीएम से शिकायत की जा सकती है।
विज्ञापन
अनंतिम मतदाता सूची के आलेख्य का प्रकाशन पांच दिसंबर को किया जाएगा। इसका निरीक्षण छह से 12 दिसंबर तक किया जा सकता है। इसी अवधि में दावे और आपत्ति प्राप्त किए जाएंगे। इनका निस्तारण 13 से 19 दिसंबर तक किया जाएगा। समय सारिणी के अनुसार अन्य कार्रवाई करते हुए 15 जनवरी, 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा।