{"_id":"687be49abbe2e57b7d067e75","slug":"electricity-stopped-for-five-hours-due-to-fault-in-underground-cable-sitapur-news-c-102-1-slko1053-136700-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: भूमिगत केबल में फॉल्ट से पांच घंटे ठप रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: भूमिगत केबल में फॉल्ट से पांच घंटे ठप रही बिजली
Sun, 20 Jul 2025 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 20 Jul 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। भवानीपुर उपकेंद्र से जुड़े मोहल्लों में करीब पांच घंटे बिजली गुल रही। पुराना सीतापुर व सिटी पॉवर हाउस में भी लंबी कटौती से उपभोक्ता गर्मी में बेहाल रहे। अघोषित कटौती से करीब 20 मोहल्ले प्रभावित रहे।
भवानीपुर उपकेंद्र में शुक्रवार को कांशीराम कॉलोनी के पास अंडरग्राउंड केबल में फॉल्ट आ गई। इससे शास्त्रीनगर फीडर बंद हो गया। उपभोक्ता गर्मी में बेहाल होने लगे। बिजली विभाग की टीम ने मरम्मत का काम शुरू किया। वैकल्पिक तौर पर हरदोई रोड फीडर से लाइन जोड़कर करीब 11 बजे बिजली बहाल हो पाई। शनिवार को फिर से मरम्मत हुई तो दोपहर में तीन घंटे की कटौती के बाद आपूर्ति बहाल हो पाई।
सुबह इलसिया गांव के पास एक ट्रक ने पोल में टक्कर मार दी। हादसे से करीब तीन घंटे बिजली ठप हो गई। पुराने सीतापुर इलाके में जंफर उड़ने व तार टूटने के कारण तीन घंटे बिजली गुल रही। सिटी उपकेंद्र के प्रेमनगर फीडर से जुड़े मोहल्ले में दोपहर दो से पांच बजे तक बिजली कटौती हुई। शटडाउन के दौरान पेड़ों की टहनियों की छंटाई की गई।