फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   electricity cut

12 घंटे बिजली गुल होने से लोग बेहाल

Thu, 08 Aug 2019 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
electricity cut
मिश्रिख (सीतापुर)। मिश्रिख उपकेंद्र से जुड़े पांच फीडरों की गुरुवार को 12 घंटे विद्युत आपूर्ति ठप रही। लंबी कटौती होने से इन्वर्टर भी डिस्चार्ज हो गए। दोपहर के समय लोग पानी के लिए भटकते रहे। शाम साढ़े तीन बजे के बाद आपूर्ति बहाल हुई। उसके बाद ही लोगों ने राहत की सांस ली। इससे करीब दो लाख की आबादी प्रभावित हुई।
विज्ञापन

मिश्रिख उपकेंद्र से पांच फीडर जुड़े हुए है। इनमें मिश्रिख शहरी, ग्रामीण, नैमिषारण्य, रामकोट व देवगवां फीडर शामिल है। उपकेंद्र को सीधे 33 केवी लाइन हुसैनगंज से सप्लाई की जाती है। जब कभी उपकेंद्र को आने वाली बिजली में दिक्कत आती है तो इन फीडरों की आपूर्ति गुल हो जाती है।
विज्ञापन

गुरुवार को हुसैनगंज पावर हाउस से आने वाली 33 केवी लाइन में बनहेटा के पास फॉल्ट आ गई। सुबह चार बजे बत्ती गुल हो गई। पहले तो पावर कॉर्पोरेशन ने इसे हल्के में लिया। दो घंटे के आपूर्ति बहाल करने की बात कही। लेकिन जब अधिक समय बीत गया। आपूर्ति बहाल नहीं हुई। दिन का पारा भी चढ़ने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तब पावर कॉर्पोरेशन ने बताया कि बनहेटा गांव में जम्फर उड़ने के बाद विद्युत लाइन पर पेड़ गिर गया है। जब तक पेड़ हटाते वैसे ही इंन्सुलेटर पंक्चर हो गया। इससे लोग बेहाल होने लगे। व्यापारी भी बिजली आने के इंतजार में बैठे रहे। करीब 12 घंटा आपूर्ति बाधित होने से बाद शाम साढ़े तीन बजे के बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। पानी का भी संकट खड़ा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed