{"_id":"594d4f374f1c1bf77d8b45a6","slug":"electric-shock-one-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाइन से संविदा कर्मी झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन लाइन से संविदा कर्मी झुलसा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jun 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
electricity pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर एक संविदाकर्मी बुरी तरह से झुलस गया। उसे कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के सहुवापुर निवासी नसीमुद्दीन (20) पिसावां में संविदा कर्मी हैं। शुक्रवार को पिसावां फीडर की लाइन खराब होने पर वह नेवदिया गांव के पास राजकीय नलकूप के करीब लाइन दुरुस्त कर रहा था।
विज्ञापन
वह खंभे पर जंफर खोल ही रहा था कि हाईटेंशन करंट की चपेट में आ गया। मौके पर मौजूद लोगों ने 108 नंबर एंबुलेंस से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। संविदा कर्मी की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
पावर हाउस के एसएसओ वीरेंद्र ने बताया संविदा कर्मी ने शट डाउन लिया था। शटडाउन देने के बाद ट्रॉली भी बाहर निकाल दिया था। वहीं अन्य संविदा कर्मी मुनेश तथा मदन ने बताया कि लाइन पर शटडाउन होने के बाद भी करंट आया करता है।
उन्होंने बताया कि ट्रॉली में कही पर फॉल्ट है। इस बात की शिकायत कई बार अधिकारियों से की जा चुकी है। अवर अभियंता लालजी सोनकर ने बताया कि लाइन ठीक करने के लिए शट डाउन लिया था। कही फाल्ट आ रही है, लाइन की जांच कराई जाएगी।