फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   election nagar palika nagar panchayat

Sitapur News: सीतापुर में अध्यक्ष के लिए 92, सभासद पदों के लिए भरे गए 364 पर्चे

Tue, 18 Apr 2023 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 18 Apr 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
election nagar palika nagar panchayat
सीतापुर। निकाय चुनाव में नामांकन के अंतिम दिन सोमवार को 11 निकायों के अध्यक्ष पद के लिए 92 उम्मीदवारों ने नामांकन किया। इसके अलावा सभासद पदों के लिए 364 उम्मीदवारों ने पर्चे भरे गए। भाजपा, सपा, बसपा, कांग्रेस सहित अन्य दलों के अधिकृत प्रत्याशियों ने नामांकन किया। सीतापुर नगर पालिका से पूर्व विधायक की पत्नी और पूर्व अध्यक्ष ने सपा से पर्चा भरा। सभी नामांकन स्थलों पर कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए। तहसील सदर में तीन निकायों के अध्यक्ष और सभासद पदों के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए गए। सीतापुर नगर पालिका से अध्यक्ष पद के लिए निर्वतमान अध्यक्ष राधेश्याम जायसवाल की बहू पूर्व अध्यक्ष रश्मि जायसवाल ने सपा से पर्चा भरा। इसी सीट से पूर्व विधायक राकेश कुमार राठौर की पत्नी नील कमल राठौर ने भी सपा से नामांकन किया। भाजपा से नेहा अवस्थी ने पर्चा भरा। कांग्रेस से हरप्रीत कौर और बसपा से शबनम ने नामांकन दाखिल किया। सुनीता ने आम आदमी पार्टी से और भाजपा नेता पूनम मिश्रा ने निर्दलीय नामांकन किया। किरन राठौर ने भी निर्दलीय पर्चा भरा। साथ ही बबिता गुप्ता, पुष्पा देवी, सरबती राठौर, किरन वैश्य आदि ने नामांकन किया है।
विज्ञापन

सभासद पदों के लिए 78 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया। नगर पालिका खैराबाद से अध्यक्ष पद के लिए भाजपा की उम्मीदवार बेबी गुप्ता ने पर्चा भरा। सपा की इरम, एआईएमआईएम से वरीशा बानो ने नामांकन किया। गुलशन जहां, रजिया बेगम, कहकशां, रुबी गुप्ता ने निर्दलीय नामांकन किया। 19 नामांकन सभासद पदों के लिए किए गए। हरगांव नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए भाजपा से हरिनाम बाबू मिश्रा ने पर्चा भरा। जन्नतुन निशां ने सपा से, अनीता अवस्थी ने कांग्रेस से और नजीर अहमद, स्नेह मिश्रा, गफ्फार खां ने निर्दलीय नामांकन किया। सभासद पदों के लिए 24 नामांकन हुए।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद महमूदाबाद से अध्यक्ष पद के लिए सोमवार को भारतीय जनता पार्टी से अंबरीश गुप्ता, समाजवादी पार्टी से मोहम्मद अहमद, बसपा से ज्ञान सागर गुप्ता व निर्दलीय प्रत्याशी शिल्पी गुप्ता, नदीम अहमद, प्राची पटेल, रिंकी गुप्ता, रेशमा किन्नर, उर्मिला, इब्राहिम, अतुल कुमार वर्मा, पुतान ने नामांकन किया। पैंतेपुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए जैनब जहां भाजपा समर्थित ने नामांकन पत्र दाखिल किया। महोली नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय उम्मीदवार मीना कुमारी, रेनू, सपा से केतुका, भाजपा से सरोजनी, बसपा से राजेश्वरी, कांग्रेस से प्रेमलता ने नामांकन प्रपत्र दाखिल किया है। वहीं सदस्य पद के लिए 45 नामांकन दाखिल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिधौली नगर पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए गंगाराम राजपूत ने भाजपा से नामांकन पत्र जमा किया,जबकि पिछली बार पत्नी को भाजपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतारने वाले मनीष पांडेय ने निर्दलीय रूप से नामांकन पत्र जमा किया। रमेश यादव ने सपा से पर्चा भरा। ब्रजकिशोर ने बसपा से नामांकन किया। निवर्तमान अध्यक्ष मीना राजपूत, अधिवक्ता रामपाल भार्गव, विमला भार्गव, काजल किन्नर, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष उमाशंकर मिश्र की पत्नी गीता मिश्रा ने निर्दलीय के रूप से नामांकन पत्र जमा किया।
सभासद पद के 23 नामांकन पत्र विभिन्न वार्डोंं से जमा किए गए। सपा प्रत्याशी के रूप में तंबौर नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए पूर्व मंत्री मुख्तार अनीस की पत्नी अजीज जोहरा, भाजपा प्रत्याशी झब्बन बेग, बसपा से मोहम्मद नसीम सहित छह लोगों ने नामांकन दाखिल किया। सदस्य पद के लिए 38 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा। मिश्रिख नगर पालिका से भाजपा की सुमन भार्गव, सपा की सुनीता राजवंशी और बसपा की कुन्ती देवी सहित नौ उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। सभासद के 48 परचे दाखिल किए गए। बिसवां नगर पालिका से अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से सीमा जैन ने पर्चा आरओ के समक्ष दाखिल किया। सपा से आशीष गुप्ता, कांग्रेस से मेराज खांं, आप से मो. फुरकान, एआईएमआईएम से रेहाना परवीन और आजाद समाज पार्टी से राजेंद्र कुमार मौर्य ने नामांकन किया। आफाक, वकार, संतोषी, मो. मोइन खां, अब्दुल अतीक खां, मो. कयूम, जिलाउलहक, पुष्पू जायसवाल, मो. शब्बीर खां, रीनू देवी, विवेक कुमार, फैसल ने निर्दलीय नामांकन किया।


पंचवटी कालोनी मूल वार्ड से सभासद का एक ही नामांकन
नगर पालिका सीतापुर के पंचवटी कालोनी मूल वार्ड संख्या 17 से तीन उम्मीदवारों ने पर्चा खरीदा था। भाजपा के उम्मीदवार राजकिशोर सिंह राजू ने भी पर्चा भरा है। अन्य उम्मीदवारों ने नामांकन ही नहीं किया है। एक ही नामांकन होने से उनका निर्विरोध सभासद होना तय माना जा रहा है। वह पूर्व में वह तीन बार सभासद निर्वाचित हुए हैं, जबकि एक बार उनकी माता सभासद रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed