फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Elderly person found corona positive from Rajasthan

राजस्थान से आया बुजुर्ग मिला कोरोना पॉजिटिव

Sun, 21 Jun 2020 09:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
Elderly person found corona positive from Rajasthan
सीतापुर। शहर के मुंशीगंज में राजस्थान से लौटा बुजुर्ग कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। लखनऊ में एक निजी लैब में जांच कराने के बाद आई रिपोर्ट से खुलासा हुआ है। अब जिले में मरीजों की संख्या 55 हो गई है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली इलाके के मुंशीगंज निवासी 52 साल का बुजुर्ग राजस्थान के अलवर जिले के निमराना तहसील में फाइबर ग्लास फैक्ट्री में काम करता है। वह 19 जून को बस से सीतापुर पहुंचा। इसके बाद सीधे घर चला गया। उसने अपने आने की जानकारी प्रशासन को नहीं दी।
विज्ञापन

20 जून को हॉर्निया का ऑपरेशन कराने के लिए बुजुर्ग कार बुक कराकर लखनऊ गया था, जहां अस्पताल प्रशासन ने कोरोना जांच कराने की सलाह दी। इसके बाद उसने निजी लैब में कोरोना जांच कराई। 21 जून की शाम रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। सूचना मिलते ही पुलिस और स्वास्थ्य महकमा हरकत में आ गया। मरीज को एल-1 अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम अखिलेश तिवारी ने मुंशीगंज को हॉटस्पॉट घोषित कर 250 मीटर का दायरा सील करने का आदेश दिया है। शहर कोतवाल अंबर सिंह ने बताया कि मरीज की पत्नी, मां, भाई, बेटी और बुकिंग पर गए कार चालक और उसके परिवार के तीन सदस्य एक-दूसरे के संपर्क में आए हैं। सभी को आंख अस्पताल में क्वारंटीन कराया गया है। सील हुए हॉटस्पॉट क्षेत्र में बैरिकेडिंग की गई है।

सीएमओ डॉ. आलोक वर्मा ने बताया हॉटस्पॉट क्षेत्र में करीब 300 घर हैं और आबादी 15 सौ से दो हजार के बीच में है। घर-घर सर्वे के लिए स्वास्थ्य टीमें लगाई गई हैं। घर से निकलने की पाबंदी है। जरूरी वस्तुओं के लिए होम डिलीवरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed