{"_id":"7dfebac345545818721dd597222a1ecd","slug":"eight-sick-from-ciknpoks-in-reusa-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेउसा में चिकनपॉक्स से आठ बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेउसा में चिकनपॉक्स से आठ बीमार
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Wed, 24 Feb 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेउसा कस्बे में चिकनपॉक्स तेजी से पांव पसार रहा है। खासकर बच्चे इस बीमारी की चपेट में आ जा रहे हैं। अब तक आठ बच्चे इस बीमारी की चपेट में आ चुके हैं। जागरूकता व इलाज की समुचित व्यवस्था न होने से बीमारी फैलती जा रही है।
विज्ञापन
रेउसा कस्बा के नई बस्ती निवासी अशोक की पुत्री पूजा (11) को कुछ दिन पहले चिकनपॉक्स हो गया। परिवार के लोग इलाज कराते रहे, इसी बीच मोहल्ले के विजय के पुत्र देवेंद्र (10) व अमन भी चपेट में आ गए। इन बच्चों के पिता भी रेउसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से इलाज करा रहे हैं।
विज्ञापन
कस्बे के राम नरेश का पुत्र शुभम (15), राम सागर का पुत्र शुभम (7), छह माह का पुत्र अवि, मोहल्ले के ही शालिनी, शिवांश तथा शिवानी चिकनपॉक्स की चपेट में हैं।
विज्ञापन
इन बच्चों के परिवारीजन भी बच्चों का इलाज कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से करा रहे हैं। कस्बे के नागरिकों का कहना है कि अगर जल्द ही ध्यान न दिया गया, तो कस्बे के अन्य बच्चे भी इस बीमारी की चपेट में आ सकते हैं।