{"_id":"93b5a23a2c86e2651dff2c0317a9bcd8","slug":"eight-injured-in-assault-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट में आठ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट में आठ घायल
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2015 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिश्रिख के ग्राम शमशेर नगर निवासी राम सागर के परिवार का गांव के ही रामकुमार से खेत में जानवर जाने की बात को लेकर विवाद हो गया। बात बढ़ने पर रामकुमार पक्ष से करीब दर्जन भर लोग लाठी-डंडों से लैस होकर आ धमके और परिवार पर ताबड़तोड़ लाठियां बरसाने लगे।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने हस्तक्षेप कर विवाद शांत कराया लेकिन तब तक रामसागर की पत्नी गुड्डी देवी (45), पुत्र द्रिगराज (20), पुत्री किरन (18), परिवार के सुदर्शन की पत्नी रामकली (40) व पुत्री पिंकी (12) गंभीर रूप से घायल हो चुकी थी। घायल पक्ष ने इस संबंध में कोतवाली मिश्रिख में रामकुुमार, शैलेंद्र, प्रकाश, श्रीकृष्ण आदि के खिलाफ तहरीर दी है। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
महोली के ग्राम प्रतापुर निवासी परशुराम के पुत्र अंकुुश (17) का गांव के ही राजेश से पंचायत चुनाव को लेकर विवाद हो गया। इस पर राजेश पक्ष ने अंकुश पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। बचाव को परिवार का साधू (30) पहुंचा, तब राजेश पक्ष ने उसके ऊपर भी ताबड़तोड़ लाठियां बरसाईं।
विज्ञापन
बताते हैं कि इसके बाद अंकुश पक्ष के लोगों ने भी राजेश पक्ष की पिटाई की। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस जांच में जुटी हुई है। उधर, रेउसा थाना क्षेत्र के ग्राम भवानीपुर निवासी संतराम की पत्नी शांती देवी पर गांव के ही स्वामी दयाल के परिवार ने लाठी डंडों से हमला बोल दिया।
जिसकी वजह से शांति देवी घायल हो गई। घटना का कारण बच्चों के बीच विवाद होना बताया जा रहा है। शांति देवी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।