फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Eight hours of electricity-water Crave 50 thousand population

आठ घंटे बिजली-पानी को तरसी 50 हजार आबादी

Sun, 10 Jan 2016 10:32 PM IST
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 10 Jan 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
शहर में विद्युत पोल की शिफ्टिंग के चलते रविवार को आठ घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रही। इस आकस्मिक विद्युत कटौती से न सिर्फ यहां के उपभोक्ता बिजली को तरसे, बल्कि उन्हें पानी की समस्या से भी जूझना पड़ा। खास बात यह है कि रविवार को अवकाश होने से बच्चे, महिलाएं समेत बुजुर्ग पूरे दिन टीवी सहित अन्य मनोरंजन का भी लुत्फ उठा नहीं पाए। इमरजेंसी कटौती से यहां के तकरीबन एक दर्जन मोहल्लों की पचास हजार से अधिक आबादी प्रभावित रही।  
विज्ञापन


मालूम हो शहर के पीएसी चौराहे से जीआईसी चौराहे तक का मार्ग का चौड़ा किया जा रहा है। इस मार्ग के चौड़ीकरण के बाद उस पर डिवाइडर का निर्माण कार्य प्रस्तावित है। पर विद्युत पोलों की एक से दूसरे स्थान पर शिफ्टिंग न होने से काफी समय से डिवाइडर निर्माण के कार्य में बाधा उत्पन्न हो रही थी। इस पर कार्यदायी संस्था की ओर से पावर कॉर्पोरेशन को पत्र लिखा गया था। इस मार्फत उसने विद्युत पोलों को दूसरी जगहों पर शिफ्ट कराने को कहा गया था। इस पर पावर कॉर्पोरेशन ने शहर में विद्युत पोलों की शिफ्टिंग की वजह से रविवार को सुबह 11 बजे से सायं छह बजे तक विद्युत आपूर्ति ठप करने का ऐलान किया था।
विज्ञापन


रविवार को ठीक 11 बजे विद्युत आपूर्ति ठप कर दी गई थी। बाद में शहर में विद्युत पोलों की शिफ्टिंग शुरू हुई। यह कार्य देर शाम तक चलता रहा। जिस कारण सिटी पावर हाउस से जुड़े वीआईपी इलाका सिविल लाइन, रामनगर, रोटी गोदाम, आफीसर कॉलोनी, आगा कॉलोनी, संजयनगर, लोहारबाग, आर्यनगर, आंख अस्पताल रोड व म्युनिस्पिल मार्केट आदि मोहल्लों में विद्युत आपूति गुल रही। तकरीबन आठ घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित होने से इन मोहल्लों के लोगों को बिजली के साथ ही पानी की समस्या से भी जूझना पड़ा। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed