{"_id":"685700dcf4ba338bdd02b30d","slug":"efforts-were-made-to-merge-268-schools-of-the-district-sitapur-news-c-102-1-slko1053-134904-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: जिले के 268 विद्यालयों के विलय की कवायद हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: जिले के 268 विद्यालयों के विलय की कवायद हुई
Sun, 22 Jun 2025 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 22 Jun 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। बेसिक शिक्षा विभाग में 268 विद्यालयों का निकट के विद्यालयों में विलय करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इन विद्यालयों के विद्यार्थी व शिक्षक दूसरे स्कूल में शिफ्ट किए जाएंगे। बीएसए ने बीईओ से दो दिन में रिपोर्ट तलब की है। उसके बाद अधिकारिक तौर पर आदेश जारी किया जाएगा।
शासन ने 30 से कम छात्र संख्या वाले विद्यालयों का विलय करने की कवायद शुरू की है। इन विद्यालयों में अगर 30 छात्र पंजीकृत है तो रोजाना 10-15 ही छात्र आ रहे हैं। कहीं दो शिक्षक तो कहीं तीन शिक्षकों की तैनाती है। विभाग का मानना है कि इससे खर्च अधिक हो रहा है और रिजल्ट भी बेहतर नहीं है।
ऐसे में इन विद्यालयों का पड़ोस के विद्यालय में विलय करने का निर्णय लिया गया है। बेसिक शिक्षा विभाग के मुताबिक फिलहाल करीब 268 ऐसे विद्यालय चिह्निंत कर लिए गए है। इन विद्यालयों में छात्र संख्या बहुत ही कम है और शिक्षक अधिक तैनात है। इन विद्यालयों को अब वहां पर मौजूद सुविधाएं परखते हुए विलय किया जाएगा।
विज्ञापन
नौनिहालों के साथ ही वहां पर तैनात शिक्षक भी शिफ्ट कर दिए जाएंगे।