{"_id":"660a6abc9e707f505d0d4bee","slug":"efforts-to-give-postal-ballot-intensified-blos-are-delivering-forms-sitapur-news-c-102-1-slko1052-111899-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: डाक मतपत्र देने की कवायद तेज, बीएलओ पहुंचा रहे फॉर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: डाक मतपत्र देने की कवायद तेज, बीएलओ पहुंचा रहे फॉर्म
Mon, 01 Apr 2024 01:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Mon, 01 Apr 2024 01:35 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। इस बार के लोकसभा चुनाव में बीते चुनाव की अपेक्षा डाक मत पत्र का अधिक उपयोग होगा। इसका प्रमुख कारण दिव्यांगों, वृद्धजनों सहित कुछ अन्य वर्ग को डाक मत पत्र देने की व्यवस्था की गई है। इसके लिए पहले से ही तैयारी शुरू कर दी गई है। डाक मत पत्र के लिए संबंधित मतदाता को 12 डी फॉर्म भरना होगा। इसके बाद ही उसे आरओ की ओर से डाक मत पत्र दिया जाएगा। 12 डी आवेदन दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं के घर पर उपलब्ध कराया जाना है। इसके लिए बीएलओ की ओर से सूची बनाई जा रही है। संबंधित मतदाताओं को समय रहते फार्म उपलब्ध कराया जाएगा।
घर से मतदान करने वाले 85 साल से अधिक उम्र के बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं को पहले फॉर्म-12 डी भरना है। इसके लिए उन्हें कहीं नहीं जाना है। उनके क्षेत्र की बीएलओ उन्हें घर पर ही फॉर्म उपलब्ध कराएंगे। साथ ही इसे भराकर ले जाएंगे। इसके बाद संबंधित निर्वाचन अधिकारी (आरओ) की ओर से डाक मतपत्र जारी किया जाएगा। इस सुविधा का लाभ देने के लिए जिम्मेदारों की ओर से कार्रवाई की जा रही है। निर्वाचन दफ्तर की ओर से फॉर्म छपवाकर सभी तहसीलों की वीआरसी (मतदाता पंजीकरण केंद्र) को उपलब्ध कराए गए हैं। यहां से इन्हें बीएलओ को उपलब्ध कराए गए हैं।
एसडीएम सदर ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी ने बताया कि तहसील के सभी बीएलओ को फॉर्म 12-डी उपलब्ध कराए गए हैं। उनकी ओर से संबंधित मतदाता के घर जाकर सत्यापन कर रिपोर्ट दी जाएगी। इसी के आधार पर मतदाताओं की ओर से घर से मतदान किया जाएगा। इसके लिए पोलिंग पार्टियां बनाई जाएंगी। जिनके द्वारा मतदाता के घर जाकर डाक मतपत्र से वोटिंग कराई जाएगी। इसके बाद मतपेटी का डबल लॉक में सुरक्षित रखा जाएगा। मतगणना के दिन सबसे पहले डाक मतपत्रों की गणना की जाएगी।
विज्ञापन
फैक्ट फाइल
16,560 दिव्यांग मतदाता
19,678 85 साल से अधिक उम्र के मतदाता