{"_id":"69600f9f505dd0ec0302833d","slug":"e-rickshaw-driver-injured-in-dog-attack-dies-sitapur-news-c-102-1-slko1055-147870-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: कुत्ते के हमले में घायल ई रिक्शा चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: कुत्ते के हमले में घायल ई रिक्शा चालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महमूदाबाद। इलाके में कुत्ते के हमले से घायल हुए ई रिक्शा चालक की बुधवार को मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक ई रिक्शा चालक को एक माह पूर्व कुत्ते ने चौराहे पर काट लिया था। इसके बाद से लगातार इलाज चल रहा था। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
बेहटा वार्ड निवासी सरवर (55) ई रिक्शा चालक थे। बीते नौ दिसंबर को कस्बे में पागल कुत्ते ने चिकमंडी चौराहे पर उनको हाथ व पैर में काटा था। करीब एक माह तक सरवर इलाज कराते रहे, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। बुधवार को सरवर ने दम तोड़ दिया। बृहस्पतिवार देर शाम परिजनों ने शव अंतिम संस्कार कर दिया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. आशीष सिंह ने बताया कि प्रकरण की जानकारी हुई है। डेथ ऑडिट करने के बाद ही कारण स्पष्ट हो सकेगा।
नौ दिसंबर को कस्बे में पागल कुत्ते ने आतंक मचाया था। अलग अलग स्थानों पर कुत्ते के हमले में करीब एक दर्जन लोग घायल हुए थे। सरवर भी उन्हीं लोगों में शामिल थे। घटना के बाद मृतक की पत्नी शकीला का रो रो का बुरा हाल है। सरवर का बेटा शाहरुख (30) लखनऊ में रहता है। दूसरा बेटा आमिर (25) पेंटिंग का काम करता है। बेटी नेहा (20) और नगमा (25) भी है। बेटे लखनऊ में रहकर अपना जीवन यापन करते हैं।
विज्ञापन
...........