{"_id":"6834b50d3ce95abdcb0da021","slug":"during-investigation-records-of-three-teachers-were-found-suspicious-sitapur-news-c-102-1-slko1053-133096-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: जांच में तीन शिक्षकों के अभिलेख मिले संदिग्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: जांच में तीन शिक्षकों के अभिलेख मिले संदिग्ध
Tue, 27 May 2025 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 27 May 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में 69 हजार शिक्षक भर्ती के तहत नियुक्त तीन शिक्षकों के शैक्षणिक अभिलेखों में गंभीर अनियमितता सामने आई है। प्रारंभिक जांच में इन अभिलेखों को फर्जी पाए जाने की आशंका जताई गई है। इस पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) अखिलेश प्रताप सिंह ने संबंधित शिक्षकों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। जवाब असंतोषजनक पाए जाने पर उनकी सेवा समाप्त की जा सकती है।
जानकारी के अनुसार जिले में इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 1100 शिक्षक नियुक्त किए गए थे। अब तक 500 शिक्षकों के अभिलेखों की जांच की जा चुकी है, जिनमें अधिकांश सही पाए गए हैं।
वहीं, महोली, पिसावां और रामपुर मथुरा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालयों में तैनात तीन शिक्षकों के टीईटी प्रमाणपत्रों को लेकर फर्जीवाड़े की आशंका जताई गई है। बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि अभिलेख फर्जी पाए जाते हैं तो बर्खास्तगी की कार्रवाई की जाएगी।