फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Drain choked, road filled with water due to rain

Sitapur News: नाला चोक, बारिश से सड़क पर भरा पानी

Sat, 03 May 2025 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 03 May 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Drain choked, road filled with water due to rain
सड़क पर भरा पानी।
सकरन (सीतापुर)। चार माह पहले बनाया गया नाला कुछ देर की बरसात भी नहीं झेल सका और चोक हो गया। इससे बारिश का पानी सड़क पर भर गया। जलभराव से लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन


सकरन में ग्राम पंचायत निधि से जनवरी में शीतला माता मंदिर के पास से मोहम्मद के घर तक सीसी मार्ग के किनारे नाले का निर्माण कराया गया था। नाला बनाने के बजाय ऊंचा-नीचा बना दिया गया।
विज्ञापन


इसके बाद उस पर पत्थर भी नहीं डलवाए गए थे। जिस कारण रास्ते का कूड़ा खुले पडे़ नाले में ही चला जाता है। कूडा भर जाने की वजह से नाला चोक हो गया।
शुक्रवार की दोपहर हुई बारिश को नव निर्मित नाला नहीं झेल पाया बरसात का सारा पानी सड़क पर और प्राथमिक विद्यालय व शीतला माता मंदिर के पास सीसी मार्ग पर भर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलभराव के कारण लोगों को आने-जाने व अपने वाहन आदि निकालने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दीपू, भज्जूलाल, शकील खां, मुन्ना, उत्तम भार्गव, सुनील, रामचन्द्र आदि ने चोक पड़े नाले की सफाई करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed