फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Dr. Tajin Fatma came out of jail after 298 days

298 दिन बाद जेल से बाहर आईं डॉ. तजीन फात्मा

Mon, 21 Dec 2020 11:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 11:41 PM IST
विज्ञापन
Dr. Tajin Fatma came out of jail after 298 days
जिला कारागार से रिहा होने के बाद गाड़ी में बैठी सांसद आजम खां की पत्नी तंजीन फातिमा व बहू सिजरा अद? - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। करीब 10 महीने जेल में रहने के बाद आखिरकार रामपुर नगर विधायक तंजीन फात्मा सोमवार देर शाम सीतापुर जेल से रिहा हो गईं। वह अपने सांसद पति आजम खां व बेटे अब्दुल्ला आजम के साथ बंद थीं। रिहाई आदेश आने के बाद जेल प्रशासन ने उन्हें रिहा कर दिया। तंजीन फात्मा को लेने उनके बेटे, बहू सहित दर्जनों समर्थक रामपुर से आए थे। जेल प्रशासन का दावा है कि जेल में रहने के दौरान लॉकडाउन से पूर्व 10 से 15 लोगों ने ही उनसे मुलाकात की थी।
विज्ञापन

सांसद आजम खां, उनकी विधायक पत्नी तंजीन फात्मा व बेटा अब्दुल्ला आजम बीते 27 फरवरी से सीतापुर कारागार में बंद हैं। डॉ. तंजीन फात्मा पर दर्ज सभी 34 मुकदमों में जमानत होने के बाद सोमवार को वह सीतापुर जेल से रिहा हो गईं। तंजीम फातिमा सीतापुर की जेल में करीब 298 दिन रहीं। शुक्रवार को उनके आखिरी दो मुकदमों में जमानत होने के बाद उनकी रिहाई की अटकलें लगाई जा रही थीं। सोमवार को सीतापुर कारागार में शाम के वक्त तंजीन फात्मा की रिहाई का आदेश पहुंचा।
विज्ञापन

रिहाई आदेश पहुंचने के बाद जेल प्रशासन हरकत में आया। जेल अफसरों ने रिहाई आदेश मिलने पर जांच की। जिसके बाद देर शाम करीब सवा सात बजे उन्हें जेल से रिहा किया गया। उनको लेने के लिए बेटा अदीब आजम, बहू सिदरा अदीब, अराफात खान आदि परिवार के लोग व काफी संख्या में समर्थक पहुंचे थे। तंजीन फात्मा की रिहाई हो गई, लेकिन उनके सांसद पति आजम खां व बेटा अब्दुल्ला आजम अभी सीतापुर जेल में हैं। जेल अधीक्षक डीसी मिश्रा का कहना है कि तंजीन फात्मा को रिहाई आदेश मिलने के बाद रिहा कर दिया गया है। वह 27 फरवरी 20 से सीतापुर जेल में थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक बोलीं, जेल में आम कैदियों की तरह हुआ सलूक
जेल से बाहर आईं तंजीन फात्मा ने कहा कि जेल में उनके साथ आम कैदियों की तरह सलूक किया गया। 10 माह से जेल में थी। जेल में गिरकर चोटिल भी हुई थी। न्याय पालिका ने उनके साथ इंसाफ किया। उम्मीद करती हूं, कि उनके पति (आजम खां) साथ भी न्याय पालिका इंसाफ करेगी। सरकार द्वेष भावना से काम कर रही है। बोली, उन्होंने 60 साल की उम्र तक सरकारी नौकरी की। तब तक कुछ नहीं, लेकिन 60 साल के बाद क्रिमिनल हो गई कि 50 के करीब मुकदमे लिखे गए।
बेटे-बहू व पौत्रियों को देख छलके आंसू
जेल से रिहा होने के बाद परिवार के लोगों व करीबियों, खासकर बेटे अदीब आजम, बहू सिदरा अदीब व दोनों पौत्रियों को देख विधायक तंजीन फात्मा के आंसू छलक पड़े। सूत्र बताते हैं कि परिवार के लोगों से मिल उनके सिर सहलाए, पौत्रियों को भी आगोश में भर लिया। जेल से रिहा होने के बाद अपनों को देख वह खुश दिखी। अपने अब्बू व अम्मी के साथ दादी को लेने पहुंची तंजीन फात्मा की दोनों पौत्रियां नाया व साहना भी बेहद खुश थीं। जेल सूत्रों के मुताबिक चलते-चलते उन्होंने अपने शौहर सांसद आजम खां व बेटे अब्दुल्लाह आजम से भी मुलाकात की।
गहमागहमी के बीच निकल पाई तंजीन फात्मा
विधायक तंजीन फात्मा की रिहाई के वक्त उनके करीब तीन दर्जन से अधिक करीबी, रिश्तेदार व परिवार के लोग पहुंचे थे। साथ ही मीडिया वालों का भी जमावड़ा था। जैसे ही जेल गेट से तंजीन फात्मा निकली, वैसे ही उनके करीबियों ने घेर लिया। इधर मीडिया कर्मी उनकी फोटो व बाइट लेने के लिए जुटे हुए थे। इस बीच भीड़ व गहमागहमी के बीच कुछ मीडिया कर्मियों कैमरे गिर गए तो किसी के कैमरे का फ्लैश गिर गया। बड़ी मुश्किल से लोग उनकी बाइट ले पाए। जिसके बाद उन्हें गाड़ी में बिठा कर ले जाया गया।

जेल से छूटने के बाद पूर्व सांसद कैसर जहां के घर गईं
तंजीन फात्मा जब जेल से रिहा हुईं तो वह अपने परिवार के लोगों के साथ पूर्व सांसद कैसर जहां के घर लहरपुर गईं। पूर्व सांसद के पति पूर्व विधायक जासमीर अंसारी ने बताया कि विधायक तंजीन फात्मा उनके घर आई हैं। इसके बाद वह अपने कार्यक्रम व सहूलियत के मुताबिक जाएंगी। इस दौरान जेल परिसर में सपा जिलाध्यक्ष छत्रपाल सिंह यादव, सपा नेता अफजाल कौसर, जय सिंह आदि मौजूद थे। लोग उनके स्वागत के लिए जेल के पड़ोस स्थित पूर्व विधायक अनूप गुप्ता के आवास पर भी एकत्र हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed