{"_id":"601456378ebc3e333c452897","slug":"dowry-harassment-case-against-four-sitapur-news-lko562220378","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लहरपुर (सीतापुर)। दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित की जा रही महिला ने पति सहित तीन लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाकर कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
लहरपुर के मोहल्ला बारादरी निवासी सलमा पुत्री रमजान अली ने बताया कि उसके पति मुनीर, देवर रईस, भाभी शकीला निवासीगण मोहल्ला शाहकुलीपुर लहरपुर उसके पिता द्वारा दिए गए दहेज से संतुष्ट नहीं थे। इसके चलते ये लोग उससे अतिरिक्त दहेज में बाइक और 50 हजार रुपये की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने के कारण उसे प्रताड़ित कर मारापीटा और जान से मारने की धमकी दी।
इस बावत पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।