{"_id":"60d614358ebc3e3296043282","slug":"donate-blood-sitapur-news-lko5841386113","type":"story","status":"publish","title_hn":"आओ रक्तदान कर निभाएं अपनी जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आओ रक्तदान कर निभाएं अपनी जिम्मेदारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। आओ रक्तदान कर निभाएं अपनी सामाजिक जिम्मेदारी। हमारे खून की एक बूंद किसी जरूरतमंद की जान बचा सकती है। अपनों की तरह दूसरों का भी ख्याल रखने वाले ऐसे लोगों के लिए अमर उजाला लेकर आया है एक सुनहरा अवसर।
इस मौके को हाथ से न जाने दें। शनिवार सुबह 10 बजे पंजाबी धर्मशाला में आयोजित शिविर में पहुंचकर रक्तदान कर पुण्य के भागी बनें। आपका यह रक्त किसी की थमती सांसें रोकने में मददगार हो सकता है। इसके लिए अमर उजाला परिवार आपके स्वागत के लिए तैयार है। बस आपके आने का बेसब्री से इंतजार है।
अमर उजाला फाउंडेशन व संजीवन संस्था के सहयोग से विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को शहर के पंजाबी धर्मशाला में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर का सुबह 10 बजे जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज व एसपी आरपी सिंह उद्घाटन करेंगे। इस शिविर में कोई भी स्वस्थ महिला व पुरुष प्रतिभाग कर सकता है। इसके लिए पहले से पंजीकरण कराना अनिवार्य है।
विज्ञापन
अगर कोई इच्छुक रक्तदाता पंजीकरण कराने से चूक गए हैं तो उनको परेशान होने की जरूरत नहीं है। शिविर में तत्काल पंजीकरण करते हुए स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। उसके बाद रक्तदान करने का सुनहरा मौका दिया जाएगा। जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. जेएन सिंह बताते हैं कि रक्तदान शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है।
एक बार रक्तदान करने के बाद उतना ही खून जल्द ही शरीर में बन जाता है। इससे कोई कमजोरी भी नहीं आती है। हृदय रोग से राहत मिलती है। ब्लॅडप्रेशर नियंत्रण में भी फायदा होता है। इसलिए जब भी रक्तदान का मौका मिले तो अवश्य करना चाहिए।
संजीवन संस्था के अध्यक्ष आकाश अग्रवाल ने बताया कि रक्तदाताओं को अमर उजाला की तरफ से प्रमाणपत्र दिए जाएंगे। वहीं संस्था की तरफ से प्रोत्साहन स्वरूप उपहार दिए जाएंगे। सभी से अपील है कि इस शिविर में पहुंचकर रक्तदान के इस अवसर को हाथ से न जाने दें।