फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Dog trapped in the cage set for tiger

Sitapur News: बाघ के लिए लगाए पिंजरे में फंस गया कुत्ता

Fri, 07 Mar 2025 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 07 Mar 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Dog trapped in the cage set for tiger
इमलिया सुल्तानपुर (सीतापुर)। तेज आवाज के साथ अचानक पिंजरे का गेट बंद हो गया। उधर से गुजरे लोगों ने पिंजरा बंद देखा तो बाघ के कैद होने की चर्चा शुरू हो गई। हालांकि पिंजरे के करीब जाने की हिम्मत कोई नहीं जुटा पाया। लोग बाघ के कैद होने की खुशी मनाने लगे। सूचना पर वन विभाग की टीम पहुंची। टीम ने पिंजरे में झांका तो उसमें बाघ की जगह कुत्ता कैद मिला। इसके बाद ग्रामीणों की खुशी काफूर हो गई। वन विभाग ने पिंजरे का गेट खोलकर कुत्ते काे बाहर किया।
विज्ञापन

दरअसल, तीन माह से इलाके में बाघ की चहलकदमी से कई गांवों में दहशत है। बाघ को पकड़ने के लिए विन विभाग की हर तरकीब अब तक बेनतीजा साबित हुई है। कई बार पिंजरे की जगह बदली गई, लेकिन बाघ उसमें कैद नहीं हुआ। इस समय बिशुनपुर के पास पिंजरा लगा है। बृहस्पतिवार को एकाएक तेज आवाज के साथ पिंजरे का गेट बंद हो गया।
विज्ञापन

खबर फैली कि पिंजरे का गेट बंद है और उसमें बाघ कैद हो गया है। इस पर वनकर्मी विनोद को सूचना दी गई। वनकर्मी जब पिंजरे के पास पहुंचे तो अंदर का नजारा देख मायूसी छा गई। दरअसल, पिंजरे के अंदर बाघ नहीं बल्कि कुत्ता था। शायद बकरी की आवाज सुनकर पिंजरे के अंदर घुस गया था, इसके बाद गेट बंद होने से कैद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीतापुर रेंजर सुयष श्रीवास्तव ने बताया कि पिंजरे के करीब लगे ट्रैप कैमरों को चेक किया गया। उसमें कुछ भी कैद नहीं हुआ है। नए पगचिह्न भी नहीं मिल रहे हैं। पिंजरे में कुत्ता फंसने जानकारी नहीं है। वैसे बकरी की आवाज सुनकर कोई भी जानवर पिंजरे में दाखिल हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed