फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Doctor's health deteriorated in PHC and he died

Sitapur News: पीएचसी में चिकित्सक की बिगड़ी तबीयत, मौत

Wed, 18 Jun 2025 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 18 Jun 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Doctor's health deteriorated in PHC and he died
लहरपुर। क्षेत्र के खैरुल्लापुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में नियुक्त डॉ. रामजी अवस्थी (50) की मंगलवार सुबह मृत्यु हो गई। सोमवार को अचानक तबीयत खराब होने पर उन्हें लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।
विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक अचानक उनका बीपी कम हो गया और अस्पताल में मल्टी आर्गन फल्योर से हालत बिगड़ती चली गई। मंगलवार को उनके निधन का समाचार मिलते ही स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य कर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ अरविंद बाजपेई के नेतृत्व में शोकसभा आयोजित की गई।
विज्ञापन


उनके सम्मान में अस्पताल की ओपीडी सेवाएं बंद कर केवल इमरजेंसी सेवाएं जारी रखी गईं। उन्होंने बताया कि डॉ. रामजी अवस्थी मात्र एक माह पूर्व ही हरगांव से स्थानांतरित होकर लहरपुर आए थे। शोकसभा में प्रमुख रूप से अधीक्षक डॉ अरविंद बाजपेई, डॉ विनय भदौरिया, डॉ गोविंद गुप्ता, फार्मासिस्ट दिनेश चंद्र गुप्ता, गौरव सक्सेना, भूपेंद्र, आकाश बंसल, धर्मेंद्र मौर्य, मुकुल प्रकाश, जय दीप, महताब उर्फ मोनू, बादल, नादिर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed