फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Divorced for not giving house money, FIR after two years

Sitapur News: मकान का पैसा न देने पर दिया तलाक, दो साल बाद एफआईआर

Mon, 14 Aug 2023 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 14 Aug 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Divorced for not giving house money, FIR after two years
- एसपी के आदेश पर पुलिस ने दर्ज किया केस
विज्ञापन

- शहर कोतवाली के मोहल्ला आलमनगर का मामला
- मकान बेचकर रुपये देने से किया था इन्कार
संवाद न्यूज एजेंसीसीतापुर। शहर कोतवाली निवासी एक महिला को उसके पति ने तीन तलाक दे दिया। आरोप है कि पति महिला की संपत्ति हड़पना चाहता था। पीड़िता के इन्कार पर आरोपी ने उसे 23 जुलाई 2021 को तीन तलाक दे दिया। महिला ने शहर कोतवाली में इंसाफ की गुहार लगाई लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद पीड़िता ने मिडिएशन केंद्र के माध्यम से पुलिस अधीक्षक को समस्या बताई। एसपी के आदेश पर पुलिस ने गत दिवस मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आलमनगर निवासी शाकिया परवीन ने बताया कि उसका निकाह 9 सितंबर 2013 को बरेली के थाना भमौरा क्षेत्र के भमौरा गांव निवासी निहालुद्दीन से हुआ था। निहालुद्दीन की नजर उसकी संपति पर थी। इसी कारण वह उसे प्रताड़ित करता था। 23 जुलाई 2021 को निहालुद्दीन पीड़िता के घर आया और मारपीट कर मकान बेचकर उसका पैसा देने का दबाव डाला।
विज्ञापन

महिला ने मां के जिंदा होने की बात कहते हुए मकान बेचने से मना कर दिया। इस पर आरोपी तलाक की धमकी देने लगा। शोर सुनकर पड़ोसी ताहिर व प्रमोद आदि मौके पर एकत्र हो गए। आरोपी ने आवेश में आकर पीड़िता के घर के बाहर खड़े होकर उसे तीन तलाक दे दिया। पीड़िता ने कोतवाली में गुहार लगाई पर दो साल तक थाने में दौड़ने पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। निराश पीड़िता ने मिडिएशन केंद्र के माध्यम से एसपी से शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने गत दिवस मुकदमा दर्ज किया है। इंस्पेक्टर आलोकमणि त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed