{"_id":"e055bdd6a2ce5fcb60eebaaee7a1cb8d","slug":"district-level-sports-competition-will-organised-in-mahmudabad-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महमूदाबाद में होगी जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महमूदाबाद में होगी जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता
महमूदाबाद (सीतापुर)/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाज कल्याण राज्यमंत्री नरेन्द्र सिंह वर्मा ने बताया कि खिलाड़ियों द्वारा जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता महमूदाबाद में कराने के लिए मांग की जा रही थी। उनकी मांगों को देखते हुए इस बार जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन महमूदाबाद में कराने के लिए खेल निदेशालय ने आदेश जारी कर दिया है। उन्होंने बताया कि इसमें पांच प्रतियोगिताएं होंगी, जिसमें क्रिकेट, फुटबाल, वालीबॉल, बैडमिंटन एवं तैराकी प्रतियोगिता शामिल हैं। प्रत्येक प्रतियोगिता में व्यय होने वाले धन को भी निदेशालय ने स्वीकृत कर दिया है। बालकों की क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए 16 हजार, फुटबाल के लिए 14 हजार, वालीबॉल के लिए 12 हजार 500, बालक-बालिका बैडमिंटन के लिए आठ हजार एवं तैराकी के लिए 15 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने बताया कि खेल निदेशालय ने जिला खेलकूद अधिकारी को एक सप्ताह में प्रतियोगिता के आयोजन का विवरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन