{"_id":"c6c53edb0954ec327e8736c3e7632ee9","slug":"district-hospital-found-dirty-medicine-shortag-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवाएं कम मिलीं तो कहीं बेहिसाब गंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दवाएं कम मिलीं तो कहीं बेहिसाब गंदगी
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Tue, 03 Nov 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में स्वास्थ्य सेवाओं का हाल जानने केंद्र से आई टीम ने मंगलवार को जिला पुरुष अस्पताल व महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। टीम के सदस्यों को चार्ट के हिसाब से दवाएं कम मिलीं, जिसको लेकर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
महिला अस्पताल में अव्यवस्थाएं मिलने पर भी टीम ने नाराजगी जताई। डॉ.रजनी वेद के नेतृत्व में मंगलवार सुबह केंद्र की 9 सदस्यीय टीम जिला अस्पताल पहुंची। राज्य स्तरीय टीम में 3 सदस्य भी शामिल थे।
विज्ञापन
टीम ने सबसे पहले इमरजेंसी देखी। ओपीडी में मरीजों की भीड़ थी। टीम के कुछ सदस्य चिकित्सकों के पास पहुंचे, तो कुछ सदस्य दवाओं के काउंटर पर पहुंच गए।
रजिस्टर चेक किए तो पाया कि किसी ने 150 तो किसी ने 200 मरीजों को देखा है और दवाएं लिखीं हैं। मरीजों को अलग-अलग ले जाकर पूछताछ की। दवाओं के काउंटर पर स्टाक रजिस्टर व मौजूद दवाओं को देखा और उपलब्धता को चेक किया।
विज्ञापन
पता चला कि चार्ट के अनुरूप कई दवाएं कम हैं। इसको लेकर नाराजगी जताई और जिम्मेदारों को चार्ट के अनुरूप दवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। टीम के सदस्यों ने पैथालाजी, एक्सरे, अल्ट्रासाउंड कक्ष, आपरेशन रूम, सर्जिकल, हड्डी वार्ड, बर्न, चिल्ड्रेन, आइसोलेशन वार्डों को देखा और वहां मौजूद मरीजों से स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी ली।
इसी बीच टीम के कई सदस्य महिला अस्पताल पहुंचे। यहां पर गंदगी को देख टीम के सदस्यों ने नाराजगी जताई। टीम के सदस्यों ने प्रसव कक्ष, जच्चा-बच्चा वार्ड देखा। यहां पर मरीजों से स्वास्थ्य सेवाओं का हाल जाना।
टीम के सदस्यों ने अपने रजिस्टर में दर्ज किया। यहां भी टीम के सदस्यों ने दवाओं का स्टोर रूम, सरकार की तरफ से मरीजों को दी जाने वाली आर्थिक मदद की राशि का ब्योरा, दवाओं के बारे में जानकारी ली।
आपरेशन थिएटर व ओपीडी में जाकर स्वास्थ्य सेवाओं का हाल जाना। दोपहर दो बजे तक निरीक्षण करने के बाद केंद्रीय टीम अस्पताल से चली गई। निरीक्षण के बाद टीम का नेतृत्व कर रहीं। रजनी वेद ने बताया कि निरीक्षण के दौरान जो कमियां पाईं गईं हैं, उन्हें अपनी रिपोर्ट में दर्ज कर लिया गया है।
यह रिपोर्ट संबंधित अधिकारी को सौंपी जाएगी। इस दौरान सीएमओ डॉ.. हरगोविंद सिंह, सीएमएस डॉ. नलिनीकांत त्रिपाठी, महिला अस्पताल सीएमएस आदि मौजूद थे।