{"_id":"628a86d25f76a40ff930a4a1","slug":"district-hospital-faces-electricity-shut-down-patient-handeled-with-torch-light-sitapur-news-lko631806198","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल की दो घंटे गुल रही बिजली, टॉर्च की रोशनी में इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल की दो घंटे गुल रही बिजली, टॉर्च की रोशनी में इलाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। जिले में आंधी पानी की वजह से जिला अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं बेपटरी हो गईं। बीती रात अचानक अस्पताल की बिजली गुल हो गई। उसके बाद जनरेटर से आपूर्ति बहाल कर दी गई, लेकिन लगातार चलने से गर्म होने के कारण रविवार दिन में दो घंटे के लिए जनरेटर भी बंद करना पड़ा। इसकी वजह से अस्पताल की बिजली गुल हो गई। इस दौरान टॉर्च की रोशनी में मरीजों को इलाज दिया गया। वार्ड के अंदर गर्मी से बेहाल मरीज व उनके तीमारदार अस्पताल परिसर में पंखा झलते दिखाई दिए।
बीती रात करीब 11 बजे अस्पताल की बिजली गुल हो गई। उस समय अधिकतर मरीज सो रहे थे। अस्पताल प्रशासन ने कुछ ही देर में जनरेटर चलवाकर अस्पताल की बिजली सप्लाई सुचारू करा दी। इससे मरीजों को राहत मिली। करीब दो घंटे बीत जाने के बाद जब बिजली बहाल नहीं हुई तो अस्पताल प्रशासन ने पॉवर कॉर्पोरेशन से पूछताछ की। पॉवर कॉर्पोरेशन ने लाइन में फॉल्ट बताकर देरी से बिजली सप्लाई बहाल होने की बात बताई। लंबे फॉल्ट की वजह से रविवार सुबह 9 बजे तक बिजली बहाल नहीं हो सकी थी। ऐसे में जनरेटर लगातार चलता रहा।
सुबह करीब 10 बजे जनरेटर गर्म होने के कारण उसे बंद करना पड़ा। इससे पूरे अस्पताल में अंधेरा छा गया। महिला वार्ड, चिल्ड्रेन वार्ड, मेडिकल वार्ड, हड्डी वार्ड में भर्ती मरीज बिना बिजली के बेहाल होने लगे। वहीं गर्मी से परेशान मरीजों के परिजन वार्ड के बाहर आ गए। अस्पताल में पेड़ की छांव के नीचे बैठकर गर्मी से राहत पाने की कोशिश करते रहे। करीब 12 बजे बिजली बहाल होने पर मरीजों ने राहत की सांस ली। इस दौरान चिकित्सक टॉर्च की रोशनी में मरीजों का इलाज करते दिखाई दिए। इमरजेंसी में बैठे चिकित्सक भी काफी परेशान रहे। लंबे समय तक जिला अस्पताल की बिजली गुल होने की जानकारी लोगों ने जिलाधिकारी अनुज सिंह को दी।
विज्ञापन
उसके बाद एसडीएम अनिल कुमार अस्पताल पहुंचे। एसडीएम ने सीएमएस से मिलकर अस्पताल में आई तकनीकी खामी के बारे में जानकारी ली। सीएमएस ने उन्हें बताया कि जनरेटर चलवाया जा रहा है। उम्मीद है जल्द आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. आरके सिंह ने बताया कि बिजली की लाइन में फॉल्ट के चलते बीती रात बिजली चली गई थी। जनरेटर चलवाकर पूरे अस्पताल में बिजली सामान्य कर दी गई थी। लंबे समय तक जनरेटर चलने से वह काफी गर्म हो गया था। इसी वजह से उसे करीब दो घंटे के लिए बंद कर दिया गया था। अब सप्लाई पूरी तरह सामान्य है।