{"_id":"7a148fcaa34d4bbad0dc8e6a333240fb","slug":"discipline-and-bravery-demonstrated-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुशासन, शौर्य व वीरता का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुशासन, शौर्य व वीरता का प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Sun, 24 Jan 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस पर 26 जनवरी को पुलिस लाइन में पुलिस व छात्रों की परेड का प्रदर्शन होना है। इसी के तहत रविवार को पुलिस के जवानों ने फुल ड्रेस परेड की।
विज्ञापन
इस परेड के दौरान अनुशासन, शौर्य व वीरता का प्रदर्शन किया गया। सुबह के समय हुई परेड में जवानों का कदमताल देखते ही बन रहा था। सुबह नौ बजे जवान फुल वर्दी में पुलिस लाइन ग्राउंड पहुंचे।
विज्ञापन
इस दौरान दमकल विभाग भी गणतंत्र दिवस में प्रदर्शन की तैयारी कर रहा था। सबसे पहले जवान लाइन में पंक्तिबद्ध खड़े हुए। इसी बीच दमकल दस्ते ने तीन रंग की पानी की तेज धार आसमान की तरफ छोड़ तिरंगे का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
इसके बाद परेड का शुभारंभ हुआ। पुरुष व महिला जवान कदमताल करते हुए, अनुशासनात्मक रूप से आगे बढ़ते रहे। इस दौरान महिला टीम का नेतृत्व पूनम रानी ने किया जबकि पुरुष टीम की कई टुकड़ियां इस परेड में शामिल हुईं।
रिहर्सल परेड में एक पुलिस कर्मी को मुख्य अतिथि बनाया गया था जबकि सुरक्षा का जिम्मा खुद एसपी कवींद्रनाथ सिंह संभाल रहे थे। चौपहिया वाहन से परेड का निरीक्षण किया गया जिसके बाद पुलिस कर्मी ने परेड की सलामी ली। करीब तीन घंटे तक जवानों ने पूर्वाभ्यास में जमकर पसीना बहाया।