{"_id":"708250c636dc42607395c25bee150bd5","slug":"discharge-two-million-cusecs-water-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैराजों से छोड़ा गया दो लाख क्यूसेक पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैराजों से छोड़ा गया दो लाख क्यूसेक पानी
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Fri, 07 Aug 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के गांजरी क्षेत्र में घाघरा का उफान कम होता नजर नहीं आ रहा है। वजह, बैराजों से लगातार पानी शारदा व घाघरा नदी में छोड़ा जा रहा है। शारदा नदी अभी अपने दायरे में बह रही है।
विज्ञापन
जबकि घाघरा का पानी नदी से बाहर आने लगा है, जो तटीय क्षेत्र की आबादी में बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को घाघरा बैराज से 107287 क्यूसेक पानी घाघरा नदी में छोड़ा गया।
विज्ञापन
जबकि शारदा बैराज से 68147 क्यूसेक व बनबसा बैराज से 64932 क्यूसेक पानी शारदा नदी में छोड़ा गया है। इस तरह कुल 240366 क्यूसेक पानी शारदा व घाघरा नदी में छोड़ा गया है। इसका असर रेउसा व रामपुर मथुरा क्षेत्र के गांवों में देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
रेउसा क्षेत्र के रामलाल पुरवा, निर्मल पुरवा, गोड़ियन पुरवा, सिसैया बाजार आदि गांवों की तरफ बाढ़ का पानी बढ़ता नजर आ रहा है। रामपुर मथुरा क्षेत्र के शुकुल पुरवा, अंगरौरा व कनरखी क्षेत्र के खेतों में पानी भर रहा है।
वहीं पानी आबादी की ओर तेजी से बढ़ रहा है। पूरे गांजरी क्षेत्र में लोग बाढ़ की आहट से दहशत जदा नजर आ रहे हैं। तमाम पीड़ित परिवारों ने अपने घर छोड़ दिए हैं। ये ग्रामीण गांवों के गलियारों व सड़कों पर डेरा डालकर रह रहे हैं।