{"_id":"58d2b8294f1c1b425c1a389c","slug":"dirty-water-filled-in-homes","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरों में भर रहा गंदा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरों में भर रहा गंदा पानी
Amarujala Bureau
Updated Wed, 22 Mar 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
जलभराव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आनंद नगर मोहल्ले में नाला चोक होने से गंदा पानी घरों में भर रहा है। पिछले एक माह से मोहल्ले के कई घरों में ऐसी ही स्थिति बनी हुई है। लोगों की मानें तो इस समय रेलवे क्रॉसिंग की मरम्मत हो रही है और नाला बंद कर दिया गया है जिससे जलनिकासी में दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन
आक्रोशित होकर मोहल्ले के लोगों ने बुधवार को प्रदर्शन किया और जलनिकासी की मांग की है। आनंद नगर की नई आबादी में जलनिकासी के लिए नाला बना हुआ है। इससे घरों के गंदे पानी की निकासी होती थी पर इधर सीतापुर से लखीमपुर रेलवे लाइन की मरम्मत का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
इस वजह से रेलवे ने नाले को बंद कर दिया है। इससे मोहल्ले की जलनिकासी की व्यवस्था ठप हो गई है। एक माह से ऐसे हालात बने हैं। निकासी ठप होने से अब गंदा पानी मोहल्ले में भर रहा है। गंदा पानी घर में भर रहा है। इससे नाराज मोहल्ले के लोगों ने बुधवार को प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन