फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Devotees remained immersed in the worship of Kalaratri on Saptami.

Sitapur News: सप्तमी पर कालरात्रि की आराधना में लीन रहे श्रद्धालु

Sun, 18 Oct 2026 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 18 Oct 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Devotees remained immersed in the worship of Kalaratri on Saptami.
सीतापुर। शारदीय नवरात्र की सप्तमी पर शनिवार को घरों से लेकर मंदिरों तक श्रद्धालु मां कालरात्रि की आराधना में लीन रहे। भक्तों ने मां दुर्गा के कालरात्रि स्वरूप की पूजा-अर्चना कर खुशहाली का आशीष मांगा। अब रविवार को अष्टमी का हवन-पूजन होगा।
विज्ञापन

शहर के आलमनगर स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर में सुबह मां का भव्य शृंगार किया गया। सिटी पावर हाउस के सामने संतोषी माता मंदिर, पराग डेरी के निकट काली माता मंदिर और पंजाबी धर्मशाला के दुर्गा मंदिर में भी दर्शन-पूजन को सुबह से लेकर शाम तक श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। भक्तों ने विधि-विधान से मां कालरात्रि की उपासना कर श्रद्धालुओं ने खुशहाली तथा वैभव का आशीर्वाद मांगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार जगत जननी माता दुर्गा के कालरात्रि स्वरूप का तन अंधकार की तरह काला है और गले में बिजली की तरह चमकने वाली माला है। माता का स्वरूप हमें जीवन के गहन अंधकार में भी आशा और विश्वास की ज्योति हमेशा जलाए रखने का संदेश देता है।
विज्ञापन

उतारी गई महामाई की आरती
शहर के आंख अस्पताल परिसर में चल रहे श्री श्री सार्वजनिन दुर्गोत्सव में महासप्तमी पूजा पश्चिम बंगाल के मिदनापुर से पधारे पुरोहित दुगा पदो चक्रवर्ती ने मंत्रोच्चारण शंख एवं घंटा व ढाक की ध्वनि के साथ विधि विधान के साथ संपन्न कराया। श्रद्धालु महिलाओं ने केले के वृक्ष को स्थापित कर वस्त्र पहनाया। महामाई को पुष्पांजलि अर्पित की गई। सायंकाल की बेला में मां दुर्गा की आरती पंचमुखी दीपक, कपूर से भरे दीपक, धूपची, जल से भरे शंख, तौलिया, हाथ वाला पंखा, रेशे वाला पंखा, पान व सुपाड़ी से की गई। इसके बाद हलुवा, नारियल व विभिन्न प्रकार के लड्डुओं का भोग लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां दुर्गा की सजीव झांकियां का मंचन
लहरपुर के मां पुरबिन देवी मंदिर में सांध्य बेला में माता की महा आरती में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान महामाई के विभिन्न स्वरूपों की भव्य सजीव झांकियों का मंचन देख श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। इसी क्रम में देवी मंदिर केसरीगंज पर चल रहे शतचंडी महायज्ञ में यज्ञाचार्य पंडित रजनेश त्रिवेदी ने वैदिक मंडल के आचार्यों व यजमान संजय शुक्ला, किरन शुक्ला के साथ विशेष पूजा अर्चना कर विश्व शांति की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed