{"_id":"66870d6bd29353c03203dae5","slug":"development-work-will-be-done-in-the-city-with-rs-143-billion-sitapur-news-c-102-1-slko1053-115780-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: शहर में 1.43 अरब से होंगे विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: शहर में 1.43 अरब से होंगे विकास कार्य
Fri, 05 Jul 2024 02:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 05 Jul 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। नगर पालिका सीतापुर में चालू वित्तीय वर्ष में एक अरब 43 करोड़ 46 लाख से विकास कार्य कराए जाएंगे। यह बजट जलनिकासी, सड़क, प्रकाश व साफ-सफाई व्यवस्था पर खर्च होगी। नगरपालिका की बोर्ड बैठक में इस बजट को ध्वनिमत से पास कर दिया गया।
नगर पालिका अध्यक्षा नेहा अवस्थी की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को पालिका सभागार में बोर्ड बैठक हुई। इस बैठक में ईओ ने चालू वित्तीय वर्ष के लिए एक अरब 43 करोड़ 46 लाख का प्रस्ताव रखा। इस प्रस्ताव को 28 सभासदों ने पास कर दिया।
ईओ वैभव त्रिपाठी ने बताया कि यह बजट नगरीय पेयजल, सीवरेज एवं जलनिकासी, नगरीय झील/तालाब/पोखर के सरंक्षण, पार्कों एवं चौराहों के सौंदयीकरण, सड़क, नाला, नाली का जीर्णोद्धार सहित गोवंश संरक्षण के कार्यों पर खर्च किया जाएगा। अब नगरपालिका शहर में होने वाले कार्यों को चिह्नित करके उन्हें अमलीजामा पहनाने की कवायद प्रारंभ करेगा।
विज्ञापन
इस दौरान कार्यालय अधीक्षक महेश गुप्ता, लेखाकार विकास मेहरोत्रा, कर अधीक्षक अवधेश सिंह, अवर अभियंता राघवेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे। इसके अलावा सभासद विनोद, शैलेंद्र विक्रम सिंह, आकाश वर्मा, कुसुमलता, अनूप कुमार वाजपेयी आदि मौजूद रहे।
एकमुश्त जल व गृहकर जमा करने पर 12 फीसदी मिलेगी छूट
नगरपालिका की तरफ से इस समय शहर में जलकर व गृहकर जमा कराए जाने के लिए वार्डवार शिविर लगाए जा रहे हैं। ईओ ने बताया एकमुश्त गृहकर व जलकर जमा करने पर 12 फीसदी सरचार्ज माफी का लाभ मिलेगा। इसलिए सभी शहरवासी इस माफी योजना का लाभ उठाकर नगरपालिका के राजस्व बढ़ाने में मदद करें।
1533 का उठाएं लाभ
शहरवासियों को अपनी समस्याएं निस्तारित करवाने के लिए भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी। नगरपालिका ने इसके लिए एक टोल फ्री नंबर 1533 जारी कर दिया है। इस नंबर पर पानी सप्लाई/पाइप लाइन लीकेज, कूड़ा उठान, नाला नालियों की सफाई, सेप्टिक टैंक की सप्लाई व पानी के टैंकर की बुकिंग आदि सेवाएं ली जा सकती है।