{"_id":"693b0feb8079efb7d008ec17","slug":"development-plan-drawn-in-the-area-panchayat-meeting-sitapur-news-c-102-1-stp1003-145997-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: क्षेत्र पंचायत की बैठक में खींचा विकास का खाका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: क्षेत्र पंचायत की बैठक में खींचा विकास का खाका
Fri, 12 Dec 2025 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 12 Dec 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोली। ब्लॉक सभागार में विधायक शशांक त्रिवेदी के अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत की बैठक आयोजित की गई। इसमें स्वास्थ्य विभाग, बिजली विभाग, वन विभाग, शिक्षा विभाग, सहकारिता विभाग, बाल विकास योजना व पूर्ति विभाग समेत अन्य विभागों के अधिकारियों ने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।
एडीओ पंचायत ने ग्राम पंचायत व क्षेत्र पंचायत के वित्तीय वर्ष में कराए गए विकास कार्यों के आय-व्यय का ब्योरा सबके सामने रखा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक शशांक त्रिवेदी ने कहा कि सभी बीडीसी अपने क्षेत्र की कार्य योजना बना कर दें, जिससे क्षेत्र में अधिक से अधिक विकास कराया जा सके। उन्होंने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि सरकार सभी वर्गों के लिए कार्य कर रही है इसमें किसी भी जाति व धर्म के साथ भेदभाव नहीं किया जा रहा है।
बैठक में मौजूद क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अपने-अपने वार्ड क्षेत्र में कराए जाने वाले विकास कार्यों से जुड़े प्रस्ताव पेश किए। इस दौरान खंड विकास अधिकारी प्रशांत शुक्ला, ब्लॉक प्रमुख महोली जगदीश प्रसाद, ब्लॉक प्रमुख पिसावां मिथिलेश यादव, प्रमुख प्रतिनिधि ऐलिया संजीव सिंह, प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।