{"_id":"691f6357118eab3dc30023f5","slug":"despite-the-order-of-the-dco-unloading-is-being-done-at-the-sugarcane-centers-sitapur-news-c-102-1-stp1003-144609-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: डीसीओ के आदेश के बाद भी गन्ना सेंटरों पर ली जा रही उतराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: डीसीओ के आदेश के बाद भी गन्ना सेंटरों पर ली जा रही उतराई
Fri, 21 Nov 2025 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 21 Nov 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
जहांगीराबाद (सीतापुर)। जिला गन्ना अधिकारी के आदेश के बावजूद गन्ना क्रय केंद्रों पर किसानों से गन्ने की उतराई ली जा रही है। क्षेत्र के गन्ना सेंटरों पर प्रति वाहन 50 रुपये वसूले जा रहे हैं। उतराई न देने वाले किसानों को घंटों इंतजार करना पड़ता है।
दि बिसवां सेक्सरिया चीनी मिल के गन्ना क्रय केंद्र जहांगीराबाद तथा कोठार पर उतराई के नाम पर रुपये लिए जाने का आरोप किसानों ने लगाया है। जहांगीराबाद केंद्र पर मौजूद किसान मनोज कुमार, केसरी, वाजिद अली, उमेश, शंकर, दुर्गेश कुमार व पवन कुमार ने बताया कि वाहन से गन्ना उतारने के लिए 50 रुपये वसूला जा रहा है। किसानों ने आरोप लगाया कि उतराई न देने पर घंटों खड़े रहना पड़ता है।
केंद्र प्रभारी धीरेंद्र मिश्र ने बताया कि यह मामला लोडिंग-अनलोडिंग ठेकेदार व हाइड्रा मालिकों का है। किसानों को पैसा नहीं देना चाहिए। कुछ ऐसा ही हाल कोठार गन्ना क्रय केंद्र का भी है, जहां किसानों ने उतराई के नाम पर रुपये लेने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
डीसीओ ने लगाया है उतराई लेने पर प्रतिबंध
चार नवंबर को जिला गन्ना अधिकारी ने जिले की सभी चीनी मिलों को पत्र जारी कर गन्ना क्रय केंद्रों पर उतराई के नाम पर धन लिए जाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया है। उन्होंने यह कार्रवाई सीतापुर सांसद राकेश राठौर द्वारा डीएम से की गई शिकायत पर जिलाधिकारी के निर्देश के बाद की थी। इसके बावजूद खेल हो रहा है।