फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Deputy CM gave a message to achieve mission 2022 with solidarity

एकजुटता से मिशन 2022 फतह करने का संदेश दे गए डिप्टी सीएम

Sat, 21 Aug 2021 11:26 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Deputy CM gave a message to achieve mission 2022 with solidarity
विधानसभा बैठक में मंच पर मौजूद डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, सांसद व जिलाध्यक्ष। (संवाद) - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। मिशन 2022 को फतह करने के लिए भाजपा मैदान में उतर चुकी है। ऐसे में चुनाव से कुछ महीनों पूर्व सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का जिले का दौरा कई मायनों में अहम रहा। जिले वासियों को करोड़ों की सौगात देने का ऐलान आगामी विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। सिर्फ देखा ही नहीं जा रहा है बल्कि डिप्टी सीएम खुद 2022 के इस चुनाव को महाभारत का युद्ध बताकर माननीयों से लेकर पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं में नया जोश भर गए हैं। जिले की सभी सीटों पर इस बार भगवा परचम फहराने के लिए ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ का मंत्र उन्होंने संगठन की बैठक में दिया।
विज्ञापन

गेस्ट हाउस में संगठन की हुई बैठक में उन्होंने 2022 विधानसभा के चुनाव को महाभारत के युद्ध का उदाहरण देते हुए मौजूद सांसद, विधायक, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को संगठन में एकता के जरिए इस लड़ाई को जीतने का संदेश दिया। कहा कि, कौरव की सेना इतनी बड़ी थी। उसके सौ पुत्र थे, लेकिन पांडव पांच ही थे, पर वह सभी एकजुट थे। एकजुट होने का ही उन्हें फायदा मिला था। कौरव की इतनी बड़ी सेना होने के बाद जीत पांडव की हुई थी, जीत एकजुटता की हुई थी। डिप्टी सीएम ने कहा कि, इसलिए सभी को एकजुट होकर पूरी ताकत, जोश और जुनून के साथ चुनाव में लगना है, तभी 2022 का मिशन फतह होगा। सभी सीटों पर इस बार कमल खिलाने का पार्टी का लक्ष्य होना बताया। कहा, महाभारत की लड़ाई हमें एक होने की सीख देती है। हम एक हैं तो बड़ी से बड़ी चुनौतियों से सामना कर सकते हैं। विपक्ष के पक्ष कोई मुद्दा नहीं है। एकजुट होने से विपक्ष धराशायी होगा।
विज्ञापन

बूथ जीत लिया तो चुनाव जीत लिया
पिछली बार बूथ जीता, चुनाव जीता के नारे के साथ चुनाव में उतरकर सत्ता तक पहुंचने वाली भाजपा ने इस बार भगवा परचम फहराने के लिए नारे में बदलाव किया है। संगठन की बैठक में डिप्टी सीएम ने कहा कि इस बार मेरा बूथ, सबसे मजबूत का नारा होगा। इसके पीछे उन्होंने वजह भी बताई। कहा कि, बूथ समितियों के सत्यापन का कार्यक्रम चल रहा है। सेक्टर संयोजक समितियों का मिलान करेंगे। सेक्टर प्रभारी सत्यापन करेंगे। कहा कि, बूथ मजबूत होगा, तभी मंडल मजबूत होगा। मंडल मजबूत होने से ही जीत का रास्ता खुलेगा। इसलिए बूथ जीतना जरूरी है। बूथ जीत लिया तो चुनाव जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन मंडल प्रभारियों के हाथ उठने पर मांगी रिपोर्ट
सीतापुर विधानसभा क्षेत्र की बैठक गेस्ट हाउस में थी, जिसमें सभी सेक्टर प्रभारी, मंडल प्रभारी को बुलाया गया था। बैठक के दौरान डिप्टी सीएम ने मौजूद मंडल प्रभारियों, मंडल अध्यक्ष से हाथ उठाने को कहा। सीतापुर विधानसभा क्षेत्र में पांच मंडल प्रभारी हैं। बैठक में तीन मंडल प्रभारी थे और उन्होंने ही हाथ उठाया, इस पर केशव मौर्य ने दो मंडल प्रभारी के नहीं आने पर जिलाध्यक्ष अचिन मेेहरोत्रा से इस पर रिपोर्ट बनाकर देने को कहा।
बता गए राजनीति के अपने अनुभव
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व भी संभाल चुके हैं। ऐसे में उन्होंने बैठक में अपने अनुभवों को साझा करते हुए चुनाव जीतने के लिए एक-एक बात संगठन के लोगों को बताई। बताया कि, कैसे चुनाव में काम करना है। एक-एक घर जाना है। घर से बैठकर नहीं बूथ पर जाकर जमीन पर काम करने की बात कही।

एक बार लिया योगी का नाम
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अपने पूरे भाषण में प्रधानमंत्री मोदी का नाम अनेकों बार लिया। भाजपा का नाम भी कई बार लिया, लेकिन सूबे की सत्ता के मुखिया का नाम उन्होंने अपने पूरे भाषण में सिर्फ एक बार ही लिया। ऐसे में सियासी गलियारों में कई तरह की चर्चाएं तैर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed