{"_id":"67a7a08c7f85ae7397053634","slug":"deputy-cm-did-darshan-and-worship-in-naimish-sitapur-news-c-102-1-stp1002-126704-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: डिप्टी सीएम ने नैमिष में किया दर्शन-पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: डिप्टी सीएम ने नैमिष में किया दर्शन-पूजन
Sat, 08 Feb 2025 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 08 Feb 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
पूजा करते डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक।
नैमिषारण्य (सीतापुर)। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक शनिवार को नैमिषारण्य पहुंचे। यहां उन्होंने पत्नी नम्रता पाठक के साथ हनुमानगढ़ी में दर्शन व पूजन किया। डिप्टी सीएम का आगमन बगैर प्रोटोकॉल के सुबह 10 बजे नैमिषारण्य में हुआ।
हनुमानगढ़ी में उन्होंने महंत बजरंग दास व 1008 पवन दास के सानिध्य में विधि-विधान से पूजन किया। इसके बाद भंडारे में शामिल होकर बटुकों व संतों को भोजन कराया और दक्षिण प्रदान किया। इसके बाद वे मां ललिता देवी मंदिर पहुंचे।
यहां प्रधान पुजारी गोपाल शास्त्री व पुजारी लाल बिहारी शास्त्री ने विधिवत माता का पूजन कराया। यहां से डिप्टी सीएम ने कालीपीठ पहुंचकर माता काली का दर्शन-पूजन किया। इस दौरान मीडिया से भी दूरी बनाए रखी।