{"_id":"66871033ce4bd7479901f2b4","slug":"dead-body-of-middle-aged-man-found-outside-house-under-suspicious-circumstances-sitapur-news-c-102-1-slko1037-115766-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: संदिग्ध हालात में घर के बाहर मिला अधेड़ का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: संदिग्ध हालात में घर के बाहर मिला अधेड़ का शव
Fri, 05 Jul 2024 02:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 05 Jul 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
सदरपुर (सीतापुर)। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी अधेड़ का शव बृहस्पतिवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में उसके घर के बाहर पड़ा मिला। परिजनों ने अधेड़ की हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
धरमपुर गांव निवासी ओमप्रकाश (32 वर्ष) को बुधवार देर रात गांव के ही देशराज, अवधेश, पुजारी व दो अन्य अज्ञात लोग बुलाकर ले गए थे। परिजनों के मुताबिक यह सभी थानगांव थाना क्षेत्र के फरेंदहापुरवा निवासी संबारी के यहां आयोजित एक वैवाहिक समारोह में शामिल होने गए थे। उसके बाद पूरी रात यह लोग वापस नहीं आए।
सुबह जब परिजन सोकर उठे तो ओमप्रकाश घर के बाहर तख्त पर मृत पड़ा मिला। भाई दिनेश ने बताया कि इन पांचों ने मिलकर ही ओमप्रकाश की हत्या की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी राकेश सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद विधिक कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
मृतक के सिर पर दिखे चोट के निशान
मृतक के भाई दिनेश ने बताया कि जब उसने ओमप्रकाश के शव को देखा तो उसके सिर पर चोट के निशान नजर आये। उसने बताया कि इन पांचाें लोगों के साथ ही ओमप्रकाश वैवाहिक समारोह में गए थे। यही लोग मृत अवस्था में ओमप्रकाश को घर के बाहर छोड़कर चले गए। उसने इन पांच लोगों पर ही हत्या करने की आशंका जताई है।