{"_id":"62965ec75d4da6674b044f64","slug":"dead-body-of-a-young-man-found-in-a-drain-dug-for-the-pipeline-sitapur-news-lko633152937","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाइप लाइन के लिए खोदी नाली में मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाइप लाइन के लिए खोदी नाली में मिला युवक का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मास्टरबाग (सीतापुर)। थाना कमलापुर इलाके में एक युवक का शव पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदी गई नाली में मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने ठेकेदार पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया।
इलाके के पुरैना मजरा खुर्दा गांव निवासी सूरज (20) घर से कुछ सामान लेने के लिए सोमवार रात करीब नौ बजे गांव के ही दिनेश के घर की तरफ गया था। पानी टंकी की पाइप लाइन बिछाने के लिए एक फीट चौड़ी, छह फिट गहरी नाली पहले से खुदी हुई थी। मंगलवार सुबह उसका शव उसी नाली में पड़ा पाया गया। काम करने आए मजदूरों ने जब नाली से मिट्टी हटाई तो युवक का शव पाया गया।
परिजनों ने ठेकेदार पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सीओ सिधौली यादुवेंदु यादव और एसओ पुष्पराज कुशवाहा ने घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया है। एसओ ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, कार्रवाई की जाएगी।