फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Dead body of a child missing for ten days found in a well

Sitapur News: दस दिन से लापता बालक का कुएं में उतराता मिला शव

Thu, 21 Mar 2024 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 21 Mar 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a child missing for ten days found in a well
रामपुरमथुरा (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में करीब दस दिन पूर्व लापता हुए बालक का शव बुधवार को कुएं में उतराता हुआ मिला। परिजनों ने गांव के ही एक व्यक्ति पर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई किए जाने की बात कह रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के लोधनपुरवा मजरा टिकठा निवासी आदित्य (5) बीते 11 मार्च को दोपहर में पड़ोस के ही श्रीराम के यहां आयोजित कार्यक्रम में डीजे देखने गया था। काफी देर तक वापस न आने पर परिजनों ने गांव से लेकर रिश्तेदारों तक खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने 11 मार्च को गुमशुदगी दर्ज कर खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चल सका। बुधवार सुबह गांव के लोगों ने श्रीराम के घर के सामने बने कुएं में बालक का शव उतराता हुआ देखा। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने उसका शव बाहर निकाला। परिजनों ने गांव के ही युवक पर कथित तौर पर हत्या की आशंका व्यक्त की है। एसओ महेश चंद्र पांडेय ने बताया कि परिजनों की आशंका के आधार पर कुछ लोगों को पूछताछ के लिए थाने लाया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed