{"_id":"68dd73bce5e8ee9d3708a2ae","slug":"dead-body-found-hanging-from-a-tree-case-against-two-sitapur-news-c-102-1-slko1055-141467-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: पेड़ पर फंदे से लटकता मिला शव, दो पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: पेड़ पर फंदे से लटकता मिला शव, दो पर केस
Thu, 02 Oct 2025 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 02 Oct 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
मिश्रिख। इलाके के परसौली निवासी एक व्यक्ति का शव मंगलवार शाम गांव से कुछ दूर स्थित एक पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। शरीर पर चोट के निशान होने के साथ ही शव पर कोई कपड़ा नहीं था। पत्नी ने गांव के दो युवकों पर मारपीट के बाद आत्म हत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
गांव निवासी गजोधर (50) का शव नाड़े से बने फंदे के सहारे गन्ने के खेत में स्थित एक पेड़ पर लटकता पाया गया। गजोधर की पत्नी फूलमती के अनुसार पति मंगलवार को मिश्रिख से मजदूरी करके वापस घर आ रहे थे। रेलवे क्रॉसिंग के पास स्थित सुशील टेलर्स की दुकान के पास गांव निवासी संदीप व दिलीप ने गजोधर को रोकते हुए सिलाई के बकाया 200 रुपये मांगे। गजोधर ने तुरंत रुपए दे पाने में असमर्थता जताई। इस पर दोनों युवकों ने उसे गाली देना शुरू कर दिया। इसका विरोध करने पर दोनों युवकों ने गजोधर की पिटाई कर दी। पीड़ित ने घर पहुंचकर पूरी बात पत्नी को बताई। इस पर पत्नी फूलमती आरोपी युवकों के घर पर शिकायत करने पहुंची तो, उसे भी धमका कर भगा दिया गया। आरोप है कि घटना से क्षुब्ध होकर गजोधर घर से निकल गया। इसके बाद उनका शव पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। मौके पर पहुंचे सीओ मिश्रिख आलोक प्रसाद ने ग्रामीणों के बयानों को दर्ज करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। इंस्पेक्टर अरविंद सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।