फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   DCM collides with tractor trolley, youth dies

Sitapur News: ट्रैक्टर ट्राॅली से भिड़ी डीसीएम, युवक की मौत

Tue, 29 Oct 2024 02:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 29 Oct 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
DCM collides with tractor trolley, youth dies
मानपुर क्षेत्र में हादसे के बाद क्षतिग्रस्त डीसीएम। 
सीतापुर। मानपुर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक तेज रफ्तार अनियंत्रित डीसीएम ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के कारण सीतापुर-बहराइच मार्ग पर जाम लग गया।
विज्ञापन


मानपुर क्षेत्र के सीतापुर बहराइच मार्ग पर ट्रैक्ट्रर-ट्राॅली और डीसीएम में भिड़ंत हो गई। ग्रामीणों के मुताबिक डीसीएम सीतापुर से बहराइच की ओर जा रही थी। वहीं ट्रैक्टर-ट्राॅली बिसवां से सीतापुर की ओर जा रही थी। मानपुर थाना क्षेत्र में कटरापुल के करीब सधुवापुर गांव के पास दोनों वाहनों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे में डीसीएम सवार बदायूं जनपद के कोतवाली क्षेत्र निवासी रती राम (40) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं, दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन



आधे घंटे बाधित रहा यातायात
हादसे के बाद सीतापुर-बहराइच मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया। सिंगल रोड होने के कारण वाहनों की कतारें लग गईं। आधे घंटे बाद पुलिस यातायात को सामान्य कर सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed