{"_id":"59417f694f1c1b612d8b46f9","slug":"daughters-on-justice-for-fasting","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंसाफ को लेकर बेटियां अनशन पर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंसाफ को लेकर बेटियां अनशन पर
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jun 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
party protest
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रिपल मर्डर मामले में पुलिस अब तक खाली हाथ है। 72 घंटे में मामले का खुलासा करने का दावा करने वाली सीतापुर पुलिस अब तक वारदात की एक भी कड़ी नहीं सुलझा सकी है। इसी से नाराज व्यापारी की बेटियां बुधवार से क्रमिक अनशन पर बैठ गईं। बेटियों के समर्थन में जिले के कई व्यापारी संगठन व अधिवक्ता भी प्रदर्शन में उतर आए।
विज्ञापन
शहर कोतवाली के मोहल्ला सिविल लाइंस निवासी सुनील जायसवाल, पत्नी कामिनी व पुत्र ऋतिक की गत 6 जून को सशस्त्र बदमाशों ने घर के सामने ही लूट केे दौरान गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने राजफाश के लिए 72 घंटे का समय मांगा था। इस मामले को अब 9 दिन बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस लूट केे दौरान हत्या करने वाले बदमाशों को गिरफ्तार नहीं कर पाई।
विज्ञापन
इससे नाराज कई संगठनों ने बुधवार से क्रमिक अनशन करने का फैसला किया था। बुधवार को व्यापारी की दोनों बेटियां सोनम व ऋचा भी माता-पिता व भाई के हत्यारों को सजा दिलाने के लिए सड़क पर उतरीं।
दोनों बेटियां लालबाग चौराहे पर बने क्रमिक अनशन के मंच पर पहुंची और उन्होंने अपने माता, पिता व भाई के लिए इंसाफ मांगा। बेटियों ने स्थानीय पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया।
दोनों ने कहा कि उन्हें यूपी पुलिस से इंसाफ के लिए कोई उम्मीद नहीं है। सोनम व ऋचा ने घटना की सीबीआई जांच कराने की मांग की। इस दौरान व्यापारी संगठनों के पदाधिकारियों ने कहा कि घटना का राजफाश होने तक आंदोलन चलेगा।
इस मौके पर बार अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, व्यापारी नेता गोपाल टंडन, भगवती गुप्ता, विनय गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, अनिल गुप्ता, विश्वीर गुप्ता, सुनील टंडन, संजय अग्रवाल आदि ने बेटियों को इंसाफ दिलाने के लिए जोरदार आंदोलन करने की बात कही।