फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Daughter in law and son came to take certificate in minister car

मंत्रीजी की लालबत्ती लगी कार से प्रमाणपत्र लेने पहुंचे बहू-बेटे

Tue, 03 Nov 2015 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Tue, 03 Nov 2015 11:03 PM IST
विज्ञापन

सपा मुखिया के निर्देशों के बावजूद मंत्री व विधायक सत्ता की हनक दिखाने से बाज नहीं आ रहे हैं। मंगलवार को सदर तहसील में कारागार राज्यमंत्री का परिवार सत्ता की हनक के साथ लालबत्ती लगी सरकारी कार से प्रमाण पत्र लेने पहुंच गया।

विज्ञापन


जबकि प्रदेश में पंचायत चुनाव की आचार संहिता लागू है। अलबत्ता वहां पर तैनात प्रशासनिक अमले ने भी आचार संहिता की धज्जियां उड़ाते मंत्री के परिवार से यह पूछना भी मुनासिब नहीं समझा कि आखिर किस नियम के तहत वे मंत्री की सरकारी वाहन को इस्तेमाल कर रहे हैं।
विज्ञापन


तहसील में मंगलवार को जिला पंचायत पद के विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र वितरित किए जा रहे थे। दोपहर के डेढ़ बजे कारागार राज्यमंत्री रामपाल राजवंशी की कार तहसील गेट पर नजर आई। लालबत्ती लगी कार को देखते ही वहां पर मौजूद अमला हरकत में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने समझा या तो कोई पर्यवेक्षक पहुंचा है, या फिर मंत्री ही यहां आ गए। वर्दीधारियों ने सेल्यूट ठोकना शुरू कर दिया। कार जब तहसील परिसर में पची तो उसमें से मंत्री के पुत्र मनोज राजवंशी, प्रदीप राजवंशी व बहू संगीता देवी बाहर निकले।


सरकारी गाड़ी में परिवार को देख वहां मौजूद अमले को थोड़ी खीज महसूस हुई। क्योंकि कुछ पल पहले उन्होंने मंत्री समझकर सेल्यूट ठोका था। करीब आधा घंटे तक तहसील में समय बिताने के बाद मंत्री के दोनों पुत्र व बहू उसी लालबत्ती लगी सरकारी कार में बैठकर घर रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed