{"_id":"132338aac00e95cfebe782ecdf86ccf5","slug":"damage-of-thousands-by-fire-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीआरसी में आग से हजारों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीआरसी में आग से हजारों का नुकसान
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Sun, 21 Feb 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
स्थानीय बीआरसी में रविवार की दोपहर संदिग्ध हालात में आग लग गई। जिससे कार्यालय में रखी किताबें, कुर्सियां आदि हजारों की संपत्ति जलकर राख हो गईं।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पा लिया। बताते हैं कि बीआरसी में दोपहर को अचानक आग लग गई। जिससे उसमें रखी कुर्सियां, किताबें व अभिलेख आदि जलने लगी।
विज्ञापन
धुंआ निकलता देखकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। लोगों का कहना है कि बीआरसी में गड़बड़ी के चलते किसी ने आग लगाई है।
विज्ञापन