फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   dacoits opened fire on police

डकैतों ने पुलिस पर की फायरिंग

Thu, 20 Jan 2022 12:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
dacoits opened fire on police
बिसवां (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में मंगलवार रात असलहों से लैस डकैत एक घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गए। सूचना पर कुछ ही देर में पुलिस ने मौके पर पहुंच डकैतों को घेर लिया। इस पर डकैतों ने फायरिंग शुरू कर दी। कई राउंड फायरिंग हुई। गोलीबारी में कोई जख्मी नहीं हुआ है। पुलिस ने मौके से एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। अन्य फरार हो गए। पुलिस अपनी ओर से फायरिंग करने से इंकार कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली बिसवां इलाके के मोहल्ला महाराजागंज जुलाही टोला निवासी इलियास के घर मंगलवार रात छह से अधिक डकैत घर का दरवाजा तोड़कर घुस गए। इसी बीच घर के लोग आहट पाकर जाग गए और डकैतों का विरोध करने लगे। इसकी सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही बिसवां पुलिस हरकत में आई और आननफानन मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने डकैतों को घेर लिया।
विज्ञापन

पुलिस से घिरता देख डकैतों ने फायरिंग शुरू कर दी। चश्मदीदों का कहना है कि बचाव में पुलिस की ओर से भी जवाबी फायरिंग की गई। हालांकि, फायरिंग की घटना में किसी को गोली नहीं लगी। डकैत मौके से भागने में कामयाब रहे। सूचना पाकर बिसवां के अलावा, मानपुुर, सदरपुर समेत कई थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मौके से एक संदिग्ध को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, इंस्पेक्टर बिसवां राजीव सिंह का कहना है कि बदमाश चोरी की नियत से घर का दरवाजा तोड़ रहे थे। इसी बीच मौके पर पुलिस को देखकर भाग निकले। काफी दूर तक उनका पीछा किया गया। एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। इंस्पेक्टर का कहना है कि पुलिस की ओर से कोई फायरिंग नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed