{"_id":"572e366a4f1c1bdb125ccedf","slug":"cut-the-pay-to-negligence","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीओ समेत पांच का कटेगा वेतन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीओ समेत पांच का कटेगा वेतन
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांजरी इलाके के मुआयने में डीएम को शनिवार को तमाम खामियां मिलीं। ब्लॉक कार्यालय के निरीक्षण में बीडीओ समेत पांच कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इस उन्होंने सभी गैरहाजिर कर्मियों को वेतन काटने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
चहलारी घाट पुल के मुआयने में निर्माण की प्रगति धीमी पाए जाने पर डीएम ने अधिशासी अभियंता आरईएस से स्पष्टीकरण तलब किया। सीएचसी में डॉक्टरों के प्रतिदिन न पहुंचने पर सीएमओ से भी जवाब मांगा है। रोस्टर के अनुसार विद्युतापूर्ति न होने पर पावर कॉर्पोरेशन व्यवस्था में सुधारने की हिदायत दी। इसके अलावा समाधान दिवस में लेखपालों के पास बीट सिपाही के नंबर मिलने पर तहसीलदार भी फटकारा।
विज्ञापन
जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने शनिवार को रेउसा थाने में आयोजित समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने मौके पर संबंधित कर्मचारियों को समस्या का समाधान कराने के निर्देश दिए। डीएम ने लेखपाल से बीट सिपाही का नंबर जाना पर लेखपाल बीट सिपाहियों के नंबर बता नहीं पाए।
विज्ञापन
लेखपाल रहमतुल्ला के पास बीट सिपाही का नंबर न होने पर चेतावनी दी। साथ ही तहसीलदार बिसवां सर्वरीश मिश्रा को भी फटकार लगाई। डीएम के गुस्से को देख सभी लेखपाल थाने में लगी सूची से बीट सिपाहियों के नंबर नोट करते नजर आए। इस दौरान डीएम ने उपस्थित लोगों से क्षेत्र की समस्याओं के बारे में जानकारी ली।
इस पर लोगों ने बताया कि रेउसा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात डॉक्टर सप्ताह में बारी-बारी से केवल एक-एक दिन ही आते हैं। इस पर उन्होंने सीएमओ को जवाब-तलब किया। यही नहीं नागरिकों ने विद्युत समस्या भी बताई। कहा कि बिना रोस्टर के विद्युत आपूर्ति होती है।
इस पर जिलाधिकारी ने पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों से बात कर बिजली सुचारु करने का आश्वासन दिया। थाने पर ही ब्लॉक के कर्मचारियों का उपस्थिति रजिस्टर देखा। इस पर बीडीओ रेउसा एके सिंह सहित अवर अभियंता आरईएस सहित तीन कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। डीएम ने सभी से स्पष्टीकरण जवाब तलब करते हुए वेतन काटने के निर्देश दिए। इसके अलावा डीएम ने आरईएस के एक्शियन से भी स्पष्टीकरण मांगा।
चहलारी घाट के मुआयने में डीएम को निर्माण की प्रगति धीमी मिली। इस पर उन्होंने अफसरों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। कहा कि मार्च 2017 से पहले यह पुल बनकर तैयार हो जाए। डीएम ने बहराइच-सीतापुर राज्य मार्ग पर भरथा और शिवपुरी गांव के बीच करीब दो सौ मीटर सड़क नहीं बनी होने पर संबंधित अधिकारियों से जवाब-तलब कर जांच के आदेश दिए।
पुल बनाने वाले अधिकारियों को सोमवार तक पूरे पुल का ब्यौरा उपलब्ध करवाने की बात कही, कहा कि मैं 15 दिन बाद फि र निरीक्षण करने आऊंगा साथ ही मुख्यमंत्री के सीतापुर आगमन पर इस मुद्दे को रखूंगा। चहलारी पुल का निरीक्षण करने के बाद डीएम ने सड़क पर रह रहे बाढ़ विस्थापितों से उनकी समस्याएं जानीं।
डीएम ने तहसीलदार सर्वरीश मिश्र को निर्देश दिया कि जल्द से जल्द सारे परिवारों की जानकारी कर उन्हें जमीन दिलाकर पुनर्वास करवाया जाए। ऊंचाई पर नलों की स्थापना कराने के भी निर्देश दिए, जिससे बाढ़ के समय लोगों को पीने का शुद्ध पानी मिल सके। वही डीएम ने डीएसओ को निर्देश दिए कि चहलारी घाट के पास के सभी गांवों में कैंप लगाकर राशन कार्ड बनाने का कार्य किया जाएगा।