फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   youth murdered

युवक की गोली मारकर हत्या

Sun, 04 Oct 2015 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Sun, 04 Oct 2015 10:59 PM IST
विज्ञापन

मिश्रिख कोतवाली इलाके में जालेपारा नहर पुलिया के निकट शनिवार रात एक ग्रामीण की गोली मार कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मृतक शातिर बदमाश था। उसके खिलाफ हत्या, लूट जैसे करीब एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। उसकी मां ने बताया कि पुत्र को दुग्गापुर गांव का एक व्यक्ति प्रचार करने के बहाने बुला ले गया था। उसके बाद पता चला कि बेटे की हत्या कर दी गई है। 
विज्ञापन


मिश्रिख के जालेपारा नहर पुलिया के निकट रात को एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सुबह पुलिस को पता चला कि एक व्यक्ति की लाश पड़ी है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की तो युवक की पहचान कोतवाली क्षेत्र के अटारी गांव निवासी रामनरेश (38) के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामनरेश की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। उसकी मां का कहना है कि उसके बेटे को क्षेत्र के दुग्गापुर गांव निवासी गोविंद प्रचार के बहाने बुलाकर ले गया था। उसके बाद जालेपारा नहर पुलिया के निकट उसकी लाश पड़ी मिली।


मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर केके मिश्रा का कहना है कि रामनरेश की गोली मारकर हत्या की गई है।

अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। हत्यारों का पता लगाया जा रहा है। इंस्पेक्टर ने बताया कि मृतक शातिर बदमाश था। उसके खिलाफ हत्या, लूट जैसे करीब एक दर्जन केस दर्ज हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed