{"_id":"5720feab4f1c1b6907a921f1","slug":"youth-looted-in-sitapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने युवक से की लूटपाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने युवक से की लूटपाट
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
चाकू से हमला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमलापुर थाना क्षेत्र में सिधौली-बिसवां मार्ग पर मंगलवार रात कार सवार चार बदमाशों ने बिसवां के एक व्यक्ति की कार ओवरटेक कर रोक लिया। जिसके बाद बदमाशों ने कार सवार व्यक्ति को निशाने पर लेकर उसकी लाइसेंसी रिवाल्वर व नकदी लूट ली। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से भाग निकले।
विज्ञापन
जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बदमाशों की कार को बरामद कर लिया है। कई लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
बिसवां के शंकरगंज निवासी अनुज यादव ने बताया कि वह मंगलवार देर रात अपनी कार से घर जा रहा था। सिधौली-बिसवां मार्ग पर कमलापुर इलाके में पांचपीर गांव के पास एक कार से कुछ लोग आए और ओवरटेक कर उनकी गाड़ी रोक ली। कार रुकते ही चार बदमाशों ने उसे घेर लिया और कार से उतार कर उसके पास से छह हजार की नकदी व रिवाल्वर छीन लिया।
विज्ञापन
लूट को अंजाम देने के बाद बदमाश भाग निकले। जिसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। खबर पाकर एसओ डीके सिंह मौके पर पहुंचे। उधर, पुलिस ने सुबह लुटेरों की कार बरामद कर ली है। एसओ का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। लुटेरे जिस कार से पहुंचे थे, उसे बरामद कर लिया गया है।
कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। लुटेरों व लूटे गए रिवाल्वर आदि का पता चल गया है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लूटा गया माल बरामद कर लिया जाएगा।