फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Youth injured in firing

रंजिश में युवक को गोली मारी

Tue, 08 Nov 2016 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 08 Nov 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
Youth injured in firing
- फोटो :

पिसावां इलाके में एक युवक को सोमवार देर शाम कुछ लोगों ने लाठी-डंडों व धारदार हथियार से वार कर बुरी तरह जख्मी कर दिया। इसके बाद उसे गोली मार दी। आसपास के लोगों की मदद से उसे सीएचसी पिसावां में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत खतरे से बाहर है। पीड़ित ने एक महिला समेत दो लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन


पिसावां के गड़ासा निवासी गोले ने बताया कि उसकी गांव के ही कुछ लोगों से रंजिश चल रही है। सोमवार शाम वह नित्यक्रिया के लिए जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में गांव के ही रामहृदय ने अपने परिवार की ही महिला फूलमती पत्नी जगदीश के साथ मिलकर उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


लाठियों व धारदार हथियार से भी हमला किया। इसके बाद तमंचे से फायर कर दिया। छर्रे लगने से वह बुरी तरह जख्मी हो गया तो आरोपी भाग निकले। आसपास के लोगों की मदद से उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएचसी में भर्ती गोले ने रामहृदय व फूलमती के खिलाफ तहरीर दी है। एसओ श्यामजी यादव का कहना है कि दोनों पक्षों में पुराना विवाद है। गोले पर दूसरे पक्ष की ओर से केस दर्ज कराया गया था। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed