{"_id":"596e33354f1c1ba05d8b4568","slug":"youth-dies-in-tripling","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रिपलिंग में गई युवक की जान ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रिपलिंग में गई युवक की जान
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jul 2017 09:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रिपलिंग के दौरान मंगलवार को पारा मोड़ के पास एक तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। जबकि उसके ससुर व साले की पत्नी जख्मी हो गई।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। ये लोग जिला अस्पताल में भर्ती अपने एक रिश्तेदार को देखने के लिए बाइक से जा रहे थे। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन
इमलिया सुल्तानपुर के पिपरी खुर्द गांव निवासी सुनील (31) अपने ससुर महोली के मूड़ाहरी निवासी रामचंद्र (50) व साले की पत्नी कुंती (28) के साथ जिला अस्पताल में भर्ती अपने रिश्तेदार को देखने बाइक से जा रहा था।
विज्ञापन
जब ये लोग पारा गांव के पास पहुंचे, तभी एक तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में सुनील की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसके ससुर व साले की पत्नी गंभीर रूप से जख्मी हो गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने जख्मी रामचंद्र व कुंती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों का इलाज चल रहा है। वहीं युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।