{"_id":"596b90b84f1c1bdc368b48d8","slug":"youth-dies-from-current","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर की रेलिंग में उतरा करंट, श्रद्धालु की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंदिर की रेलिंग में उतरा करंट, श्रद्धालु की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jul 2017 09:43 PM IST
विज्ञापन
तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर शहर के जंगलीनाथ मंदिर में शृंगार कर रहे एक श्रद्धालु मंदिर की रेलिंग में उतरे करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। परिवारीजन मंदिर प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं।
खबर पाकर पुलिस व पावर कॉर्पोरेशन के जिम्मेदार अफसर भी पहुंच गए थे। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। शहर के नईबस्ती निवासी दवा कंपनी के प्रतिनिधि धवल अग्रवाल (22) जंगलीनाथ शिव मंदिर में रोज पूजा करने जाता था।
रविवार को मंदिर में भंडारा चल रहा था। रविवार को शृंगार भी हो रहा था। जिसके चलते धवल मंदिर की छत पर चढ़कर झालर लगा रहा था। बताते हैं कि यहां पहले से लगी झालर का एक तार मंदिर की रेलिंग की पाइप को छू रहा था, जिससे रेलिंग में करंट आ रहा था।
विज्ञापन
झालर लगाते समय अचानक उसने रेलिंग की पाइप छू ली, जिससे उसे जबरदस्त करंट लग गया। यह देख लोग मौके पर दौड़े और किसी तरह उसे रेलिंग से अलग किया। आननफानन उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
उधर, खबर पाकर युवक के परिवारीजन भी मौके पर पहुंच गए थे। वहीं हादसे के बाद मंदिर परिसर में भंडारा करा रहे लोग भाग निकले। युवक के परिवारीजन मंदिर प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं।
मां-बाप का इकलौता बेटा था धवल
धवल अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। धवल की दो बड़ी बहने हैं, लेकिन वह मां-बाप का इकलौता बेटा था। उसके माता-पिता मूकबधिर हैं। इकलौते बेटे की मौत से दंपती के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
बताते हैं कि धवल एमआर था। वह काफी मेहनती था। पूरे परिवार की जिम्मेदारी उसने संभाल रखी थी। परिवार के लोग इकलौते बेटे की शादी की तैयारी में थे, लेकिन रविवार को धवल की मौत से घर की खुशियां बिखर गईं।