फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Young man shot in the transaction dispute

लेनदेन के विवाद में युवक को गोली मारी

Mon, 26 Oct 2015 11:13 PM IST
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 26 Oct 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
महोली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में सोमवार देर शाम रुपयों के लेनदेन के
विज्ञापन
विवाद में दबंगों ने अंधाधुंध फायरिंग की। इसमें गोली लगने से एक युवक घायल हो गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

लखीमपुर खीरी के बेहरा गांव निवासी मुजाहिद उर्फ इब्राहिम लंबे समय से महोली के ग्राम मस्जिद में रह रहा है। उसका पुत्र उस्मान (32) पशुुओं का व्यापार करता है। सोमवार दोपहर इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गद्दीपुर निवासी यासीन से उस्मान का रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद सोमवार शाम यासीन अपने कई साथियों के साथ हथियारों से लैस होकर बाइकों से मस्जिद गांव पहुंचा।

इससे पहले कि मुजाहिद व उसके परिवार के सदस्य कुछ समझ पाते। यासीन व उसके साथियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इससे पैर में गोली लगने से उस्मान घायल हो गया। फायरिंग से गांव में भगदड़ मच गई। ग्रामीणों के जुटने पर हमलावर भाग गए। ग्रामीणों की माने तो हमलावरों ने आठ-दस राउंड फायरिंग की है।
विज्ञापन


उधर घटना के संबंध में उस्मान के परिवारीजन ने इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गद्दीपुर निवासी यासीन आदि के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक रंग बहादुर यादव ने बताया कि घायल उस्मान को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed