{"_id":"59455d934f1c1bf07d8b46b3","slug":"young-man-jump-in-the-sharda-canal","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्थिक तंगी से परेशान युवक ने शारदा नहर में लगाई छलांग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आर्थिक तंगी से परेशान युवक ने शारदा नहर में लगाई छलांग
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jun 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
नहर का पानी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरैनी गांव के समीप एक रिक्शा चालक ने शनिवार दोपहर को शारदा नहर में कूदकर अपनी जान दे दी। बताते हैं कि वह आर्थिक तंगी से परेशान था। सूचना पाकर परिवारीजन समेत पुलिस मौके पर पहुंची और नहर में कूदे युवक को तलाशने में जुट गई है। घंटों की मशक्कत के बाद उसका शव नहर से निकाला जा सका। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन
बिसवां के भोलागंज निवासी संजय (28) पुत्र महेश भूमिहीन था। उसके पास जीविका चलाने को साधन नहीं था। वह प्रतिदिन रिक्शा चलाकर गुजर-बसर कर रहा था। दिन भर मेहनत मजदूरी कर जुटाए पैसों से उसके घर का चूल्हा जलता था।
विज्ञापन
शनिवार को भी संजय अपने घर से रिक्शा लेकर बिसवां के लिए निकला था। बताते हैं कि दोपहर तक उसने कस्बे में सवारियां ढोई। दोपहर बाद वह पुरैनी गांव के समीप नहर के पास पहुंच गया और वहां पर रिक्शा खड़ा कर दिया।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो काफी देर तक वह नहर के पास एक पेड़ की छांव में रिक्शे पर बैठा रहा, फिर अचानक पता नहीं क्या हुआ, उसने रिक्शे को वहीं पर खड़ा कर दिया नहर में छलांग लगा दी।
यह देख वहां से निकल रहे लोगों ने शोर मचाया। इस पर आसपास के ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही परिवारीजन भी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने नहर में काफी मशक्कत के बाद युवक के शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।